The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Delivery boy in China helps a lost ambulance in reaching the location of injured man

एंबुलेंस को घायल आदमी तक पहुंचाने के लिए इस डिलिवरी बॉय ने जो किया, जानकर आप सैल्यूट करेंगे

रातों-रात सोशल मीडिया स्टार बन गया है ये लड़का.

Advertisement
pic
12 जून 2018 (अपडेटेड: 12 जून 2018, 03:21 PM IST)
Img The Lallantop
ये लड़का अपना काम रोककर एक घायल आदमी की मदद के लिए आगे आया.
Quick AI Highlights
Click here to view more
दुनिया में अच्छे लोगों की कमी नहीं है, टाइप इंट्रो से बचते हुए सीधे खबर पर आते हैं. आधी रात को घायल आदमी को लेने एक एंबुलेंस जा रही थी. जहां जाना था वहां पहुंचने से थोड़ी दूर पहले रास्ते में गुम गई. उधर आदमी की तबीयत बिगड़ रही थी और इधर एंबुलेंस वाले परेशान हुए पड़े थे. समय कम था तो सोचा किसी से रास्ता पूछ लेते हैं. एक स्कूटी सवार लड़का दिखाई दिया. रास्ता पूछने पर उसने न सिर्फ उनको रास्ता बताया बल्कि उनके साथ जाकर लोकेशन तक पहुंचाया.
अब आप सोचेंगे कि कौन था ये आदमी? आधी रात को सड़क पर क्यों घूम रहा था? वगैरह-वगैरह. पढ़ते रहेंगे तो आपके सारे सवालों के जवाब खुद-ब-खुद मिल जाएंगे. घटना है चीन के झिझांग प्रांत की. 4 जून को आधी रात के वक्त वेंग्झू इमर्जेंसी मेडिकल सेंटर को एक आदमी के घायल होने की खबर मिली. फौरन हॉस्पिटल से एंबुलेंस रवाना की गई. जैसे ही एंबुलेंस लोकेशन के आसपास पहुंची गाड़ी के जीपीएस (GPS- Global Positioning System) ने काम करना बंद दिया. आजकल गाड़ियों में एक डिवाइस लगी होती है, इसे हर रास्ता पता होता है. आपको बस लोकेशन डालनी है और ये मैप पर रास्ता दिखाने लगता है. इसे ही जीपीएस कहते हैं. इससे उन जगहों पर जाने में आसानी होती है, जहां का रास्ता आपको नहीं पता. मामला इमर्जेंसी वाला था. एंबुलेंस में मौजूद लोगों को लगा समय खराब करने से अच्छा किसी से पूछ लेते हैं. लेकिन आधी रात को रोड पर कोई नज़र नहीं आ रहा था.
लड़के को लगा ऐसा कौन सा बड़ा काम कर दिया है इसलिए अपना काम खत्म कर घर जाकर सो गया. जब जागा तो लोगों ने 'बेस्ट डिलीवरी बॉय' और पता नहीं क्या-क्या बुलाना शुरू कर दिया था.
लड़के को लगा ऐसा कौन सा बड़ा काम कर दिया है इसलिए अपना काम खत्म कर घर जाकर सो गया. जब जागा तो लोगों ने 'बेस्ट डिलीवरी बॉय' और पता नहीं क्या-क्या बुलाना शुरू कर दिया था.

कुछ देर वहां भटकने के बाद उन्हें एक स्कूटी सवार आदमी दिखाई दिया. पास पहुंचकर पता चला कि वो एक रेस्त्रां का डिलीवरी बॉय है और किसी का खाना पहुंचाने जा रहा है. उन्होंने उससे लोकेशन तक पहुंचने का रास्ता पूछा. लड़के को उस इलाके के बारे में पता था, उसने रास्ता समझा दिया. लेकिन एंबुलेंस वाले अब भी कंफ्यूज़ लग रहे थे. उसे लगा खाना पहुंचाने से ज़्यादा जरूरी किसी की जान बचाना है. उसने अपनी स्कूटी को एंबुलेंस के आगे लिया और रास्ता समझाते हुए उस घायल आदमी तक पहुंचाकर आया.
सिर्फ जनता ही नहीं बॉस भी खुश था.
सिर्फ जनता ही नहीं बॉस भी खुश था.

लोकेशन पर पहुंचने पर पता चला, घायल पड़े उस आदमी की हालत बहुत क्रिटिकल थी. अगर थोड़ी और देर हो जाती तो कुछ भी हो सकता था. लु हुचेंग नाम के उस डिलीवरी बॉय ने रातभर अपनी ड्यूटी की और सुबह घर जाकर सो गया. जब उठा तो सोशल मीडिया पर स्टार बन चुका था. पीपल्स डेली नाम के अखबार ने जब उस लड़के से बात की, तो उसने शर्माते हुए बताया-
मैंने ज़्यादा सोचा नहीं. मुझे लगा किसी की जान से ज़्यादा जरूरी कुछ भी नही है. और मैं चल पड़ा. मैंने एक छोटा सा काम किया है, उसके बदले इतनी अटेंशन की मुझे उम्मीद नहीं थी.
लड़के ने ये भी बताया कि एंबुलेंस वालों की मदद करने के बावजूद उसने टाइम पर खाने की डिलीवरी कर दी थी.


ये भी पढ़ें:
251 रुपये में फ्रीडम मोबाइल वाला मोहित फिर पकड़ा गया, लेकिन दूसरे घिनौने केस में
क्या है कोका-कोला बनने की कहानी, जो अफीम के विकल्प की तलाश में खोजा गया
कहीं आपको भी तो नहीं मिला है बच्चा चोरी करने वाले गिरोह से सावधान करने वाला मेसेज?
मेट्रो और ऑफिस की एक्स-रे मशीन में टिफन डालने पर क्या होता है?



वीडियो देखें: 500 में 499 नंबर लाने वाले 4 टॉपर्स से आगे हैं 489 नंबर लाने वाली ये 2 लड़कियां

Advertisement

Advertisement

()