The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Delivery boy fell from third floor tried to escape Doberman attack in Hyderabad critical

तीसरी मंजिल से नीचे गिरा डिलीवरी बॉय, कस्टमर का खूंखार कुत्ता झपट पड़ा था!

अभी अस्पताल में भर्ती है घायल डिलीवरी बॉय.

Advertisement
Delivery boy fell from third floor tried to escape Doberman attack in Hyderabad critical
कुत्ते से बचने की कोशिश में तीसरी मंजिल से गिरा डिलवरी बॉय. (फोटो- आजतक)
pic
ज्योति जोशी
23 मई 2023 (अपडेटेड: 23 मई 2023, 07:50 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

हैदराबाद (Hyderabad) के मणिकोंडा में एक डिलीवरी बॉय कुत्ते के हमले (Dog Attack) से बचने के चक्कर में तीसरी मंजिल से नीचे गिर गया. घटना में वो बुरी तरह घायल हुआ है. मामला पंचवटी कॉलोनी में श्रीनिधि हाइट्स अपार्टमेंट का है. डिलीवरी बॉय वहां गद्दे की डिलिवरी करने गया था. खबर है कि तभी पालतू कुत्ते डॉबरमैन ने उसपर हमला कर दिया.

घायल व्यक्ति की पहचान 30 साल के मोहम्मद इलियास के तौर पर हुई है. वो एमेजॉन कंपनी के लिए डिलीवरी करने का काम करता है.

मामले पर जानकारी देते हुए पुलिस ने इंडिया टुडे को बताया कि जब डिलिवरी बॉय घर के बाहर पहुंचा तो कस्टमर का पालतू कुत्ता उसपर भौंकने लगा. वो कुत्ता कथित तौर पर खुला हुआ था. पुलिस ने कहा कि दरवाजा खुला था और कुत्ते ने उसपर हमला कर दिया. तभी इलियास खुद को बचाने के लिए दौड़ा और रेलिंग पर चढ़ गया. पैर फिसलने की वजह से वो नीचे गिर गया. पीड़ित को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया.

रायदुर्गम पुलिस ने कुत्ते के मालिक के खिलाफ IPC की धारा 289 (जानवर के संबंध में लापरवाह आचरण) के तहत मामला दर्ज किया है. 

तेलंगाना गिग एंड प्लेटफॉर्म वर्कर्स यूनियन (TGPWU) ने प्रेस नोट जारी करते हुए मांग की है कि कुत्ते का मालिक, इलियास के इलाज का पूरा खर्चा उठाए. TGPWU ने लिखा है कि इलियास ड्यूटी के वक्त घायल हुआ है और तुरंत काम पर नहीं जा पाएगा इसलिए एमेजॉन की तरफ से उसे हर रोज हजार रुपये मिलने चाहिए. कंपनी से इस तरह की घटनाओं को लेकर पॉलिसी बनाने की भी मांग की गई है. 

Image embed

हैदराबाद से इसी तरह का एक मामला इस साल जनवरी में भी सामने आया था. उस मामले में 23 साल के रिजवान ने कुत्ते से बचने के लिए एक इमारत की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी थी. अस्पताल में इलाज के दौरान रिजवान की मौत हो गई थी. वो फूड डिलीवरी ऐप स्विगी के साथ काम करता था और बंजारा हिल्स में एक अपार्टमेंट बिल्डिंग में पार्सल देने गया था. तभी उस पर जर्मन शेफर्ड ने हमला कर दिया था. कुत्ते के मालिक के खिलाफ FIR दर्ज हुई थी. 

वीडियो: घर में कुत्ता पालने से पहले कुछ नियम जानना जरूरी है

Advertisement

Advertisement

()