The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • delhi Women constables foil man’s bid to shoot woman

'पुलिस वालियों' ने की सिरफिरे आशिक की दैया-मैया

आरोपी सुनील कट्टे की नोक पर छात्रा का किडनैप करने की कोशिश कर रहा था. तभी पहुंची ये 2 बहादुर कॉन्स्टेबल.

Advertisement
pic
30 जनवरी 2016 (अपडेटेड: 30 जनवरी 2016, 06:17 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
दिल्ली में शुक्रवार को बढ़िया बहादुरी देखने को मिली. दिल्ली पुलिस की दो महिला हेड कॉन्स्टेबलों पूजा और जश्विनी ने सुनील नाम के सिरफिरे को धर दबोचा. सुनील 22 साल की छात्रा को कट्टे की नोक पर किडनैप करने की कोशिश कर रहा था. मामला एकतरफा इश्क का है. सुनील के पास से चार राउंड जिंदा कारतूस और एक सुसाइड नोट भी मिला है. जिसमें उसने छात्रा की मौत का जिम्मेदार खुद को लिखा हुआ है. पर शुक्र है कि छात्रा बच गई.  बताते हैं कि छात्रा का कत्ल करने के बाद वो खुद भी खुदकुशी करने वाला था. महिला कॉन्स्टेबलों ने जब सुनील को जबरन छात्रा को ले जाते हुए देखा, तो उन्होंने पीछा कर उसे धर दबोचा. सुनील को जइसे ही महिला कॉन्स्टेबलों ने पकड़ा, उसने जेब में रखी सल्फास की गोलियां खा लीं. अस्पताल में इलाज चल रहा है उसका. छात्रा ने पुलिस में सुनील के खिलाफ पहले भी शिकायत की थी. दिल्ली पुलिस जल्द ही हेड कॉन्स्टेबलों पूजा और जश्विनी को जल्द ही सम्मानित करेगी.

Advertisement

Advertisement

()