The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Delhi vasant vihar mother and two daughgters committed suicide father died last year infected with corona

दिल्ली: कोरोना से पिता की मौत के बाद बिगड़ गए थे हालात, दो बेटियों और मां ने कर ली सुसाइड!

मृतकों में शामिल मां कई बीमारियों से ग्रस्त थीं. बिस्तर से भी नहीं उठ पाती थीं.

Advertisement
pic
22 मई 2022 (अपडेटेड: 22 मई 2022, 07:42 PM IST)
delhi
दिल्ली के वसंत विहार के तीन आत्महत्या
Quick AI Highlights
Click here to view more

दिल्ली के वसंत विहार में एक ही परिवार की तीन सदस्यों ने आत्महत्या कर ली. परिवार में मां और दो बेटियां थीं. तीनों ने ही आत्महत्या कर ली. पिछले साल बेटियों के पिता की मौत कोरोना की वजह से हो गई थी.

https://twitter.com/ANI/status/1528075034925072384?ref_src=twsrc%5Etfw


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फ्लैट में काम करने वाली एक महिला ने बताया कि राशन के पैसे लेने के लिए वो कई बार घर गई, लेकिन दरवाज़ा नहीं खुला. फोन करने पर भी कोई जवाब नहीं मिला. महिला ने पड़ोसियों को ये बात बताई. पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस के आने के बाद जब दरवाज़ा खोला गया, तो तीनों के शव कमरे में मिले. कमरे में तीन अंगीठियां और गैस सिलेंडर भी मिले.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, मृतकों में शामिल दो बेटियों की मां अंजू कई बीमारियों से ग्रसित थीं. वो बिस्तर से भी नहीं उठ पाती थीं. पिछले साल पति की मौत के बाद घर की माली हालत खराब हो गई थी. बताया जा रहा है कि पिता की मौत के बाद दोनों बेटियां भी काफी परेशान थीं.

रिपोर्ट के मुताबिक, साउथ वेस्ट दिल्ली के डीसीपी ने बताया कि शनिवार रात 8:55 बजे पुलिस को सूचना मिली कि वसंत विहार स्थित वसंत अपार्टमेंट का फ्लैट नंबर 207 अंदर से बंद है और आवाज देने या डोर बेल बजाने पर भी कोई दरवाजे को अंदर से खोल नहीं रहा है. इसके बाद एसएचओ वसंत विहार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे.

सुसाइड करने वालों ने कमरे की दीवार पर एक नोट भी चिपकाया. नोट में लिखा था, 'कमरे में घुसने के बाद किसी भी तरह का लाइटर या आग न जलाएं.' पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Advertisement

Advertisement

()