एयर इंडिया फ्लाइट की रूस में इमरजेंसी लैंडिंग, कंपनी का ये बयान फ्लाइट में मौजूद लोगों की चिंता बढ़ा सकती है!
Delhi से San Francisco जा रही Air India की फ्लाइट को Krasnoyarsk International Airport पर उतारा गया. फ्लाइट में 225 यात्री और 19 फ्लाइट क्रू भी मौजूद थे.

एयर इंडिया (Air India) की एक फ्लाइट की रूस में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है. ये विमान दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को (Delhi to San Francisco) जा रहा था. तकनीकी दिक्कत के चलते फ्लाइट को रूस के क्रास्नोयार्स्क इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Krasnoyarsk International Airport) पर उतारा गया. एयरलाइन ने एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी है. AI-183 विमान में कुल 225 यात्री और 19 फ्लाइट क्रू मेंबर्स मौजूद थे. सभी यात्री और क्रू सुरक्षित बताए जा रहे हैं.
एयर इंडिया की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि फ्लाइट की कार्गो होल्ड एरिया में कुछ समस्या के बारे में पता चला था. बयान में बताया गया,
ये भी पढ़ें: दिल्ली: 'बिना AC घंटों तक फ्लाइट में बिठाया, यात्री बेहोश', एयर इंडिया की 'लापरवाही' पर भड़के पैसेंजर्स
बयान में आगे कहा गया,
पिछले साल भी रूस में हुई थी इमरजेंसी लैंडिंगपिछले साल भी दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट AI 195 की रूस के मगदान एयरपोर्ट पर 6 जून 2023 को इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी. इस विमान में 216 यात्रियों के अलावा 16 क्रू मेंबर्स भी शामिल थे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक क्रू मेंबर्स समेत 232 लोगों को स्कूल और मेडिकल कॉलेज में ठहराया गया था. ये सभी यात्री और क्रू मेंबर्स लगभग 39 घंटों तक एयरपोर्ट पर फंसे रहे थे. जिसके बाद एक फेरी फ्लाइट के जरिए इन यात्रियों को सैन फ्रांसिस्को भेजा गया था.
वीडियो: फ्लाइट के टॉयलेट में टिशू पेपर पर लिखा था 'बम', प्लेन खाली करवाया गया

.webp?width=60)

