13 साल की मेंटली चैलेंज्ड बच्ची का रेप, ब्लेड से गला काटकर मारने की कोशिश
एम्स मिलने पहुंचे केजरीवाल, यहां भी पूर्ण राज्य न होने का रोना रोया.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
एक तेरह साल की बच्ची थी. अपनी मामी के साथ बदरपुर की झुग्गी-झोपड़ियों में रहती थी. मां-बाप थे नहीं, मेंटली चैलेंज्ड थी. अच्छे से बोल और सुन नहीं पाती थी. 17 मई को घरवालों ने उसे पानी लेने भेजा. घर से एक किलोमीटर दूर. उसके बाद घर नहीं लौटी.
अगले दिन आस-पास के लोगों को प्रहलादपुर रेलवे पुल के पास बेहोशी की हालत में मिली. उसके साथ बार-बार बलात्कार किया गया था. जब हालत बिगड़ी तो फेंक दिया गया. इतने पर भी मन नहीं भरा उसका गला काट कर मार डालने की कोशिश हुई. उसके शरीर पर चोटों और ब्लेड से कई जगह काटे जाने के निशान थे. लोगों ने पुलिस को बताया, बच्ची को पहले लोकल अस्पताल फिर एम्स भेजा गया. जहां उसके साथ बलात्कार होने की बात कन्फर्म हुई.
पुलिस हफ्ते भर आरोपी को पहचान नहीं पाई. आस-पड़ोस वालों से पूछताछ की तो पता लगा बच्ची को आखिरी बार वहीं रहने वाले एक लड़के के साथ देखा गया था. उसे पकड़ लिया गया. लड़का नाबालिग है.
एम्स में बच्ची का इलाज हो रहा है, जहां गर्दन समेत कई सर्जरियां हुई हैं. दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल बुधवार को बच्ची से मिलने एम्स पहुंची, उनने कहा कि ये गैंगरेप का मामला हो सकता है. स्वाति मालीवाल ने ये भी कहा कि बच्ची की बड़ी सर्जरी होना बाकी है.
अरविंद केजरीवाल भी मिलने पहुंचे, पूर्ण राज्य न होने का रोना रोया दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल भी बच्ची को देखने एम्स पहुंचे. वहां जाकर भी पूर्ण राज्य का रोना रोने नहीं चूके. पत्रकारों से कहा- 'दिल्ली पूर्ण राज्य नहीं है. यही वजह है कि ऐसी परेशानियां बार-बार आ रही हैं. हर अपराध की घटना याद दिलाती है कि कानून और व्यवस्था को लोकतांत्रिक प्रक्रिया के अंतर्गत होना चाहिए. जिससे की कानून लागू करने वाली एजेंसियां और जनता साथ मिलकर काम कर सकें.मैंने राजनाथ सिंह से मिलने का समय मांगा है. पूर्ण राज्य की मांग पूरे होने में भले ही वक्त लगे. पर अभी हमें मिलकर काम करना होगा ताकि ऐसी घटनाएं रोकी जा सकें.'