The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Delhi Police registers two FIRs against brij bhushan sharan singh over sexual harassment allegations

बृजभूषण शरण सिंह पर FIR दर्ज, POCSO एक्ट भी लगा, दोपहर में ही कहा था, 'मैं मजे में हूं.'

कनॉट प्लेस थाने में दर्ज हुईं दो FIR.

Advertisement
Delhi Police files two FIRs against Brijbhushan Sharan Singh, one in POCSO Act
बृजभूषन के खिलाफ दर्ज FIR. (PTI फोटो)
pic
पुनीत त्रिपाठी
28 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 28 अप्रैल 2023, 11:53 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

भारतीय पहलवानों का रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) के खिलाफ धरना प्रदर्शन जारी है. इसी बीच दिल्ली पुलिस ने WFI अध्यक्ष के खिलाफ कनॉट प्लेस थाने में दो FIR दर्ज कर ली हैं. विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक समेत दर्जनों पहलवानों का आरोप है कि बृजभूषण शरण सिंह ने महिला पहलवानों का यौन शोषण किया है. मामले में शुक्रवार 28 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने पुलिस की तरफ से बताया था कि FIR दर्ज की जाएगी.  

इंडिया टुडे में छपी रिपोर्ट के मुताबिक कनॉट प्लेस पुलिस थाने में पहली FIR नाबालिग पहलवानों की शिकायत पर दर्ज की गई है, जिसमें पॉक्सो (POCSO) एक्ट लगाया गया है. दूसरी FIR बालिग पहलवानों की शिकायत पर है. दोनों ही FIR पर जांच की जाएगी. सुप्रीम कोर्ट में मामले की अगली सुनवाई मई में होनी है.

आजतक से जुड़ीं कनु सारदा की रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को इस मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस पीएस नरसिम्हा की पीठ ने की. रेसलर्स की ओर से सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल कोर्ट में पेश हुए. उन्होंने कहा कि उन्हें महिला रेसलर्स की सुरक्षा की चिंता है. उनके पास इसके सबूत हैं कि धरने पर बैठे रेलसर्स को खतरा है. सिब्बल ने कोर्ट से मांग करते हुए कहा- 

Embed

इस बीच इस मुद्दे पर आजतक से बातचीत में बृजभूषण ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी. उन्होंने कहा था,

Embed

उन्होंने आगे कहा,

Embed

बृजभूषण ने इस्तीफे पर क्या कहा?

आजतक के एक शो में बृजभूषण ने कहा कि वो इस्तीफा देने को तैयार हैं, अगर रेसलर्स की यही मांग है. उन्होंने ये भी कहा,

Embed

इससे पहले धरना दे रहे रेसलर्स को कई चर्चित लोगों का समर्थन भी मिला है. 28 अप्रैल को इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव, ओलिंपिक्स में गोल्ड जीतने वाले नीरज चोपड़ा, टेनिस स्टार सानिया मिर्जा, एक्टर सोनू सूद और एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर समेत और भी लोग रेसलर्स के समर्थन में उतर आए.

Advertisement

Advertisement

()