भड़काऊ भाषण को अपनी पहचान बना चुके डासना देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद (YatiNarsinghanand) की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. उन पर दिल्ली के बुराड़ी में आयोजित हिंदूमहापंचायत (Hindu Mahapanchayat) में धर्म विशेष के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने का आरोपहै. खबर है कि इसी मामले में दिल्ली पुलिस ने यति नरसिंहानंद, वकील सुरेश चौहान औरइस कार्यक्रम के आयोजकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. उसने कथित हाथापाई औरभ्रामक सूचना फैलाने वाले कुछ और लोगों के खिलाफ भी केस रजिस्टर करने की बात कहीहै. पुलिस ने नहीं दी थी इजाजत इंडिया टुडे/आजतक से जुड़े अरविंद ओझा की रिपोर्ट केमुताबिक जिस जगह पर हिंदू महापंचायत का आयोजन किया गया था, वो जमीन डीडीए (DDA) कीहै. पुलिस का कहना है कि आयोजन करने से पहले DDA से इजाजत नहीं ली गई थी, फिर भीमहापंचायत की गई और 700-800 लोग कार्यक्रम में शामिल हुए. इस बारे में डीडीए की तरफसे कोई टिप्पणी अभी तक नहीं आई है. पुलिस ने बताया कि मामले में तीन एफआईआर दर्जहुई हैं. उसने कहा, "रविवार, 3 अप्रैल की शाम को भड़काऊ भाषण देने के कारण यतिनरसिंहानंद के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए दिल्ली पुलिसने इजाजत नहीं दी थी. इसके बावजूद इसे आयोजित किया गया. इस वजह से पुलिस नेकार्यक्रम के आयोजकों के खिलाफ आईपीसी की धारा 153ए और 188 के तहत मामला दर्ज कियाहै." आईपीसी की धारा 153ए तब लगाई जाती है कि जब किसी व्यक्ति या समूह पर धर्म,जाति, जन्म स्थान, निवास, भाषा आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता कोबढ़ावा देने और सद्भाव बनाए रखने के प्रतिकूल कार्य करने का आरोप हो. वहीं धारा 188लोक सेवक के आदेश का उल्लंघन करने पर लगाई जाती है. नरसिंहानंद ने क्या कहा था?बुराड़ी की हिंदू महापंचायत में यति नरसिंहानंद ने एक बार फिर धर्म विशेष को निशानाबनाकर आपत्तिजनक बातें कही थीं. उनके इस भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.इसमें नरसिंहानंद कह रहे हैं, "वर्ष 2029 में या वर्ष 2034 में या वर्ष 2039 मेंमुस्लिम प्रधानमंत्री बन जाएगा. अगर इस देश में मुस्लिम प्रधानमंत्री बना तो अगले20 सालों में 50 प्रतिशत हिंदू अपना धर्म बदल लेंगे. 40 प्रतिशत हिंदुओं की हत्याकर दी जाएगी और बाकी बचे 10 प्रतिशत या तो शरणार्थी शिविरों में होंगे या दूसरे देशमें होंगे. अगर ऐसा नहीं होने देना चाहते तो मर्द बनो. मर्द कौन होता है? जिसके हाथमें हथियार होता है, वो मर्द होता है. एक मर्द वो होता है जो अपने घर की औरतों सेइतना प्यार करता है कि अपनी घर की औरतों के लिए मर-मिट जाता है, उसे मर्द कहते हैं.और जितना प्यार एक पतिव्रता स्त्री अपने पति और मंगलसूत्र से करती है, मर्द उतनाप्यार अपने हथियार से करते हैं." In Hindu Mahapanchayat organised today in Delhi by Jantar Mantar accused PreetSingh, Yati Narsinghanand asked Hindus to pick weapons. He said,"In 20 yrs,40%Hindus will be killed. If you want to change this, be a man. A man keepsweapons." This is violation of his bail condition pic.twitter.com/cEXh4xCf5z— Kaushik Raj (@kaushikrj6) April 3, 2022 कौन है प्रीत सिंह? आजतक की खबर केमुताबिक डीसीपी (नार्थ वेस्ट) उषा रंगनानी ने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजनमंगोलपुरी निवासी प्रीत सिंह ने किया था. वो ‘सेव इंडिया फाउंडेशन’ के अध्यक्ष भीहैं. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक जब प्रीत सिंह से हिंदू महापंचायतमें दिए गए भड़काऊ भाषण के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "ये नरसिंहानंद केअपने विचार हैं. हम उनका समर्थन नहीं करते. जब वो ऐसा बोल रहे थे तो हमने उन्हेंरुकने के लिए भी बोला था. हमने शिक्षा का समान अधिकार, घुसपैठ रोकने जैसे पांचकानूनों के पक्ष में समर्थन हासिल करने के लिए महापंचायत का आयोजन किया था." ये वहीप्रीत सिंह हैं, जो पिछले साल जंतर मंतर के उस कार्यक्रम के भी आयोजक थे जिसमेंमुस्लिम समुदाय के खिलाफ नफरती नारे लगाए गए थे. तब दिल्ली पुलिस ने उनको अरेस्ट भीकिया था. नरसिंहानंद ने भी सफाई दी है. डासना देवी मंदिर के महंत ने कहा हैकि उन्होंने लोगों को हथियार उठाने के लिए नहीं, हथियार रखने के लिए कहा था. उनकीऔर उनके परिवार की आत्मरक्षा के लिए हथियार रखने को कहा था. यति का मानना है कि अगरऐसा नहीं हुआ तो तमाम हिंदुओं का हाल भी वही होगा जो कश्मीर के हिंदुओं का हुआ है.