लॉकडाउन के बीच दिल्ली से दो लोग गिरफ्तार किए गए हैं. इन पर आरोप है कि वो लॉकडाउनमें हरियाणा से सस्ते में शराब खरीद कर दिल्ली में बेच रहे थे. पुलिस ने 19 अप्रैलकी देर रात इन्हें वसंत कुंज इलाके से 12 बोतल शराब के साथ पकड़ा है. पुलिस ने गाड़ीसे हैदराबाद के रामगाडू श्रवण और बेंगलुरु के बस्वाराज शिल्लेर को पकड़ा है. FIR केमुताबिक़, वसंत कुंज थाने के सब इंस्पेक्टर को इस बात की ख़बर मिली थी कि लॉकडाउन केदौरान दो लोग स्कॉर्पियो के जरिए हरियाणा से दिल्ली में शराब की तस्करी करते हैं.19 अप्रैल की रात पुलिस की टीम चेकिंग कर रही थी. इसी में यह गाड़ी पकड़ी गई. जिसNSUI नेता की गाड़ी पकड़ी गई है, वह मौके पर गाड़ी में नहीं था. BJP ने घेरा मामले कोलेकर बीजेपी प्रवक्ता ने कई ट्वीट करके कांग्रेस को निशाने पर लिया है. लिखा है-कांग्रेस के राष्ट्रीय पदाधिकारी लुटियंस दिल्ली में चोरी छिपे महंगी शराब बांट रहेहैं. तस्करी कर रहे हैं. वाह राहुल जी, क्या स्ट्रेटजी है!मित्रों ये है कांग्रेस का चरित्र जहाँ @BJP4India के लाखों कार्यकर्ता 5 करोड़जरूरतमंदो तक प्रत्येक दिन भोजन पहुँचाने का काम कर रहें है वहीं कांग्रेस केराष्ट्रीय पदाधिकारी Lutyens Delhi में चोरी छिपे महंगी शराब बाँट रहे है ..तस्करीकर रहे है वाह राहुल जी क्या STRATEGY है!! https://t.co/9WhtHKkKQT— Sambit Patra (@sambitswaraj) April 21, 2020 न्यूज़ एजेंसी PTI के मुताबिक़, इसमामले पर भारतीय युवा कांग्रेस के बीवी श्रीनिवास ने कहा, 'हमारा अपराध ये है किहमने लाखों लोगों को खाना और दवाई उपलब्ध कराए हैं.' उन्होंने कहा कि संगठन के राहतकार्य को साजिश के तहत बदनाम किया जा रहा है.--------------------------------------------------------------------------------विडियो- पीएम मोदी ने बिजनेस के पांच मंत्र देकर कहा कि भारत को सबसे आगे होनाचाहिए