'संदिग्ध' टैक्सी पठानकोट से दिल्ली में घुसी!
3 लोगों ने किराए पर ली थी टैक्सी. कांगड़ा में मिली ड्राइवर की लाश.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
दिल्ली पुलिस ने एक 'संदिग्ध' टैक्सी के बारे में अलर्ट जारी किया है. टैक्सी पठानकोट से ली गई थी, लेकिन बाद में इसके ड्राइवर की लाश बरामद हुई.
तब से कार का अता-पता नहीं है. शक है कि कार में संदिग्ध आतंकी भी हो सकते हैं. बताया जा रहा है कि तीन लोगों ने पठानकोट से यह ऑल्टो टैक्सी किराए पर ली थी. लेकिन हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में ड्राइवर विजय कुमार की लाश बरामद हुई. कार का नंबर है HP01D2440.
https://twitter.com/ANI_news/status/690432846880608256
आपको याद होगा कि हाल ही में पठानकोट एयरबेस पर आतंकियों ने इसी तरह हमला किया था. उन्होंने एसपी सलविंदर सिंह की कार छीन ली थी और फिर उसी के जरिये एयरबेस में दाखिल हुए थे.

