The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • delhi police head constable ravi kumar died due to heart attack

दिल्ली पुलिस का कॉन्स्टेबल पार्टी में डांस कर रहा था, अचानक 'हार्ट अटैक' से मौत

हेड कॉन्स्टेबल रवि को डांस करते-करते सीने में दर्द की शिकायत हुई थी. वहां मौजूद लोग उन्हें हिंदू राव हॉस्पिटल अस्पताल ले गए थे. लेकिन वहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

Advertisement
pic
29 अगस्त 2024 (पब्लिश्ड: 12:09 AM IST)
delhi police head constable ravi kumar died due to heart attack
रूप नगर थाने में तैनात थे हेड कॉन्स्टेबल रवि कुमार. (तस्वीर- सोशल मीडिया)
Quick AI Highlights
Click here to view more

दिल्ली पुलिस के एक हेड कॉन्स्टेबल की डांस के दौरान कथित रूप से हार्ट अटैक के कारण मौत हो गई. हेड कॉन्सटेबल रवि कुमार एक पार्टी में डांस कर रहे थे, जहां अचानक से वे गिर पड़े. उन्हें फौरन हिंदू राव हॉस्पिटल ले जाया गया. लेकिन उनकी जान नहीं बच पाई. रिपोर्ट्स बताती हैं कि रवि कुमार को बीते कुछ दिनों से दिल में दिक्कत थी.

रवि कुमार के अंतिम पलों को कैद करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. रूप नगर के SHO का पिछले दिनों ट्रांसफर कर दिया गया था. उनके सम्मान में 28 अगस्त को एक फेयरवेल पार्टी रखी गई थी. रवि कुमार इसी पार्टी में गए थे. वीडियो में दिख रहा है कि वे एक दूसरे व्यक्ति के साथ हरियाणवी गाने पर डांस कर रहे हैं.

वीडियो में रवि मुस्कुराते भी दिख रहे हैं. लेकिन अचानक ही वे रुकते हैं और एक ओर हटते दिखाई देते हैं. NDTV की एक रिपोर्ट के अनुसार, रवि को डांस करते-करते सीने में दर्द की शिकायत हुई थी. वहां मौजूद लोग उन्हें हिंदू राव हॉस्पिटल अस्पताल ले गए थे. लेकिन वहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. 

रिपोर्ट बताती है कि करीब 45 दिन पहले उनकी एंजियोग्राफी हुई थी. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, यूपी के बागपत के रहने वाले रवि कुमार दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके में रहते थे. वे भी रूपनगर थाने में तैनात थे. साल 2010 में दिल्ली पुलिस में शामिल हुए थे. परिवार में उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं.  

यह भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश के CM, मंत्री नहीं लेंगे सैलरी और भत्ते, BJP ने राहुल गांधी को घेर लिया

हार्ट अटैक से पहले भी हो चुकी है ऐसी मौत

बीते कुछ सालों से अचानक हार्ट अटैक से होने वाली मौत के मामले काफी बढ़ गए हैं. सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो आए दिन वायरल हो रहें जिसमें एक चलता-फिरता आदमी अचानक से हार्ट अटैक का शिकार हो जाता है.

इसी साल मई में इंदौर के एक योग केंद्र का वीडियो वायरल हुआ था. इसमें एक रिटायर्ड फौजी की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी. रिटायर्ड फौजी बलविंदर सिंह 'मां तुझे सलाम' गाने पर प्रस्तुति दे रहे थे. उसी वक्त उनकी हालत बिगड़ी और वो स्टेज पर गिर गए. उनके हाथ में तिरंगा था. लोगों को लगा कि वो प्रस्तुति दे रहे हैं. इसलिए वो तालियां बजाते रहे.

वीडियो: CJI चंद्रचूड़ के पास पहुंचा फेक CJI का स्क्रीनशॉट, फिर.....

Advertisement

Advertisement

()