The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Delhi police had found parts of body including head 5 months ago suspected to be of Shraddha Walker

दिल्ली पुलिस को पांच महीने पहले मिला था एक सिर, क्या वो श्रद्धा का था?

सिर के साथ एक हाथ भी मिला था.

Advertisement
Shraddha Walker File photo
श्रद्धा और जंगल में तलाशी लेती दिल्ली पुलिस (फाइल फोटो.) आजतक/PTI
pic
मुरारी
17 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 17 नवंबर 2022, 11:57 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर में पुलिस को तीन से पांच महीने पहले एक सिर और हाथ मिला था. ये दोनों अंग विघटित अवस्था में थे. पुलिस के पास किसी लापता व्यक्ति की रिपोर्ट भी नहीं लिखवाई गई थी. ये अंग किसके थे, इसकी पहचान भी नहीं हो पाई थी. अब महरौली पुलिस ने इन अंगों के बारे में पांडव नगर पुलिस से जानकारी मांगी है. महरौली पुलिस ने ये जानकारी तब मांगी है, जब पुलिस श्रद्धा हत्याकांड में उसके सिर को खोजने की कोशिश कर रही है. अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक पांडव नगर के एक पुलिस अधिकारी ने बताया,

Image embed

रिपोर्ट के अनुसार, महरौली पुलिस ने दिल्ली के अलग-अलग जिलों के पुलिसबल से संपर्क किया है. ऐसा इसलिए किया गया है कि ताकि ये पता लगाया जा सके कि कहीं दिल्ली के दूसरे इलाकों में पुलिस को शरीर के अज्ञात अंग तो नहीं मिले हैं. महरौली पुलिस का कहना है कि श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी ने श्रद्धा के शरीर के अंगों को महरौली के जंगल में फेंकने की बात कही है, लेकिन इस बात की भी आशंका है कि आफताब झूठ बोल रहा है और उसने शरीर के अंग दूसरे इलाकों में भी फेंके हों.

MCD की गाड़ी सीज

इससे पहले, दिल्ली पुलिस आफताब को महरौली जंगल में लेकर गई थी. जहां से पुलिस को 15 के करीब अंग मिले हैं. ये अंग मुख्य तौर पर हड्डियों के तौर पर मिले हैं. पुलिस ने इनको फॉरेंसिंक जांच के लिए भेज दिया है. पुलिस को अभी भी श्रद्धा का सिर और धड़ नहीं मिला है. पुलिस ने इनको खोजना एक चैलेंज बन गया है.

इधर, पुलिस ने छतरपुर पहाड़ी इलाके में आने वाली MCD की कूड़ा गाड़ी को सीज कर लिया है. पुलिस का मानना है कि आफताब ने इसी गाड़ी में खून से सने कपड़े और मामले से जुड़े दूसरे सबूत फेंके थे. दिल्ली पुलिस आफताब को हिमाचल प्रदेश भी लेकर जाएगी, जहां वो कथित तौर पर श्रद्धा के साथ रुका था. 

वीडियो- श्रद्धा का शव जहां फ्रिज में छिपाया, आफताब उसी घर में दूसरी महिला को डेट पर लाया था?

Advertisement

Advertisement

()