The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Delhi Police claims Pakistan terrorist organizations keep an eye on farmers tractor parade

दिल्ली पुलिस का दावा- ट्रैक्टर परेड पर पाकिस्तान से रखी जा रही नज़र!

जानिए ट्रैक्टर परेड से जुड़ा हर अपडेट.

Advertisement
pic
24 जनवरी 2021 (अपडेटेड: 24 जनवरी 2021, 02:24 PM IST)
Img The Lallantop
मीडिया से बात करते दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर दीपेंद्र पाठक.
Quick AI Highlights
Click here to view more
पिछले कई दिनों से किसानों की ट्रैक्टर परेड को लेकर उहापोह का माहौल बना हुआ था, लेकिन आज इस पर फुलस्टॉप लग गया. दिल्ली पुलिस ने किसानों की इस ट्रैक्टर परेड को इजाजत दे दी. हालांकि किसानों को शांतिपूर्वक रैली करने के लिए कहा गया है और परेड के लिए निश्चित रूट्स तय किए गए हैं. पुलिस ने इस रैली की सुरक्षा को लेकर भी जानकारी दी है. दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर दीपेंद्र पाठक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि किसान 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली निकालना चाहते हैं. इसको लेकर दिल्ली पुलिस ने संयुक्त किसान मोर्चा से  5 से 6 बार मैराथन बातचीत की. गणतंत्र दिवस समारोह को जिस तरह से हाई लेवल सिक्योरिटी वाला होना चाहिए, इसकी बात भी संयुक्त किसान मोर्चा से की. उन्होंने कहा,
"हमने उनसे बार-बार रिक्वेस्ट की कि ये राष्ट्रीय गौरव का विषय है और इस दरमियान कोई डिस्टरबेंस नहीं होने दें. किसान नेताओं और ग्रुप्स के साथ हम एक अच्छा संवाद बना पाए. फिर इस नतीजे पर पहुंचे कि गणतंत्र दिवस के लिए जो रूट्स तैयार किए गए हैं, उन पर चर्चा करके, जो किसानों कि इच्छा थी कि इसी दिन हम ट्रैक्टर रैली निकालें. सिक्योरिटी कन्सर्न भी काफी बढ़ जाता है. गणतंत्र दिवस का इंतजाम अच्छा हो, साथ ही किसानों की जो इच्छा है, उसको रिस्पेक्ट करते हुए, सिंघु बॉर्डर, टिकरी बॉर्डर, गाजीपुर बॉर्डर से वो अंदर आएं और कुछ किलोमीटर रैली निकालें."
पाकिस्तान कर रहा सौहार्द बिगाड़ने की साजिश? स्पेशल कमिश्नर दीपेंद्र पाठक ने कहा कि इसके लिए दिल्ली पुलिस ने फुलप्रूफ प्लान बनाया है. शांति व्यवस्था कैसे कायम रखी जाए, इसको सुरक्षित कैसे बनाया जाए, जबकि इसको डिस्टर्ब करने के बहुत सारे इनपुट बार-बार आ रहे हैं. इसके लिए पाकिस्तान से 308 ट्विटर हैंडल काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि हमने हरियाणा और यूपी के पुलिस अधिकारियों के साथ भी बातचीत की है. एक खास समय, एक खास तरीके से, इसको किया जाएगा. तीन जगहों पर तीन तरीके से, तीन रूट्स पर इसको निकाला जाएगा. सुरक्षा की चाक-चौबंद तैयारी 26 जनवरी किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर पल-पल नज़र बनाए रखने के लिए ड्रोन्स का इस्तेमाल किया जाएगा. आधिकारिक जानकारी के मुताबिक सिंघु बॉर्डर पर पहली बार इस तरह के ड्रोन लगाए जा रहे हैं. इनके जरिए ट्रैक्टर रैली और आस-पास की गतिविधियों पर नज़र रखी जाएगी. एक अधिकारी ने मीडिया को बताया कि जिस तरह की जानकारियां इस रैली को लेकर मिल रही हैं, हमें तैयार रहना होगा. मीटिंग के बाद क्या बोले किसान नेता दिल्ली पुलिस के साथ लंबी मीटिंग के बाद स्वराज इंडिया के योगेंद्र यादव ने मीडिया से कहा कि आधिकारिक रूप से किसानों को 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड निकालने की इजाजत मिल गई है. उन्होंने कहा कि जितने भी साथी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ हैं, मैं उनसे अपील करता हूं कि वे दिल्ली में केवल ट्रैक्टर लेकर आएं, ट्रॉलियां ना लाएं. दिल्ली की सीमाओं पर ट्रैक्टरों का जमावड़ा सिंघु बॉर्डर से लेकर गाजीपुर बॉर्डर तक पर भारी संख्या में ट्रैक्टर पहुंच रहे हैं. किसान ट्रैक्टर रैली के लिए तैयारियों में जुटे हैं. ट्रैक्टरों पर झंडे लगाए जा रहे हैं और उन्हें परेड के लिए सजाया जा रहा है. किसान करीब एक महीने से ट्रैक्टर परेड की तैयारियां कर रहे हैं. पंजाब के कई शहरों और गांवों में इसकी रिहर्सल की जा रही है. पंजाब के कई जिलों से किसान ट्रैक्टर लेकर दिल्ली के लिए के लिए निकले हैं. हरियाणा, राजस्थान और यूपी से भी किसानों के इस रैली में पहुंचने की संभावना है.

Advertisement

Advertisement

()