The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • delhi police arrested two thieves for looting ATMs using matchsticks

ATM में खड़े हो तो माचिस तीली वाले गैंग से बचके रहना

ATM में कैश उगलने वाली जगह पर रकम फंस जाए तो पैनिकियाओ नहीं. देख लो. और ये खबर हर जान पहचान वाले तक पहुंचाओ.

Advertisement
pic
21 जुलाई 2016 (अपडेटेड: 21 जुलाई 2016, 10:25 AM IST)
Img The Lallantop
Representative Image: Reuters
Quick AI Highlights
Click here to view more
दिल्ली पुलिस ने लोनी से दो चोर दबोचे हैं. माचिस की तीली के सहारे ये ATM का कैश निकालना इनका रोजगार बन गया था. बड़े पहुंचे हुए जुगाड़बाज हैं ये. एक पिच्चर आई थी, नाम नहीं याद आ रहा. उसमें परेश रावल ATM पर पहुंचता है. जहां से कैश निकलता है न, वहां च्युइंग गम चिपका देता है. लंबा सा फैलाकर. लोग आते हैं. कार्ड लगाते हैं. ट्रांजैक्शन कंप्लीट दिखा देता है. लेकिन मशीन पैसा नहीं उगलती. उगले कैसे, नोट निकालने वाले दरवाजे पर गम चिपका है. उसी तरह ये चोर भी करते हैं. DCP रिषिपाल ने बताया कि मंगलवार की शाम को दो लोगों के बारे में इन्फो मिली. कि फहीम और सलीम नाम के दो बंदे, जो चोर हैं, वो आ रहे हैं. क्रॉस रिवर मॉल में मीटिंग लेने. पुलिस पहुंची और उनको धर लिया. ये माचिस की तीली को कैश निकालने वाली जगह फंसाते हैं. आदमी सिर पटककर चला जाता है तो ये घुसते हैं. पैसा निकालते हैं. चंपत हो जाते हैं. तो भैया अगर ATM में पैसा फंस गया हो तो पैनिकियाओ नहीं. कायदे से चेक कर लो. कोई और उन पर दांत गड़ाए बैठा हो.

Advertisement

Advertisement

()