The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • delhi police arrested an indian man who allegedly killed an australian woman in 2018 because dog barked at him

'कुत्ता भौंका तो महिला की हत्या कर दी', 4 साल बाद ऐसे पकड़ा गया आरोपी

भारत के राजविंदर सिंह पर ऑस्ट्रेलिया में महिला की हत्या का आरोप है.

Advertisement
Australian woman murder 2018
टोयाह कोर्डिंग्ले और आरोपी राजविंदर सिंह को गिरफ्तार करती दिल्ली पुलिस (फोटो: पीटीआई).
pic
धीरज मिश्रा
26 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 26 नवंबर 2022, 06:54 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

साल 2018 में एक ऑस्ट्रेलियन महिला की हत्या करने के मामले में एक भारतीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक बीते शुक्रवार 25 नवंबर को दिल्ली पुलिस ने राजविंदर सिंह नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.

38 वर्षीय सिंह पर 1 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (करीब 5.50 करोड़ रुपये) का ईनाम था. जांचकर्ताओं ने कहा कि राजविंदर सिंह ने 24 साल की टोयाह कोर्डिंग्ले की सिर्फ इस वजह से हत्या कर दी थी क्योंकि उसके कुत्ते ने सिंह पर भौंक दिया था.

इंडियन एक्सप्रेस की जिग्नासा सिन्हा की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने आरोपी को उत्तरी दिल्ली के जीटी करनाल रोड से गिरफ्तार किया. प्रत्यर्पण के लिए उसे अदालत में पेश किया गया है.

जांचकर्ताओं ने कहा कि सिंह गिरफ्तारी से बचने के लिए अपना ठिकाना और हुलिया बदल रहा था. 21 अक्टूबर 2018 को कोर्डिंगले की हत्या कर दी गई थी. उस समय वह क्वींसलैंड के वांगेट्टी बीच पर अपने कुत्ते के साथ अकेली घूम रही थीं. इस घटना के 12-16 घंटे बाद उनके पिता और पुलिस को उनका शव मिला था.

Image embed

रिपोर्ट के मुताबिक, महिला का आधा शव रेत में दफन था और शरीर हिंसक चोटों के निशान थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोर्डिंग्ले एक फार्मेसी वर्कर थीं और एक एनिमल रिफ्यूजी सेंटर के साथ भी काम कर रही थीं.

दिल्ली पुलिस ने बताया कि सिंह के साथ पूछताछ में ये बात निकलकर सामने आई है कि पत्नी के साथ विवाद के बाद वह बीच पर गया था. उस समय उसके पास चाकू और कुछ फल थे. इसी दौरान कॉडिंग्ले का कुत्ता सिंह पर भौंक दिया, जिसके चलते उसको गुस्सा आया और दोनों के बीच बहस शुरु हो गई.

इसके बाद सिंह ने कथित तौर पर युवती को कई बार चाकू मारा और हत्या के बाद उसके शव को वहीं रेत में दफना दिया. इसके बाद शख्स ने कुत्ते को एक पेड़ से बांधा और वह भागकर घर चला आया. इसके बाद उसने अपना पासपोर्ट लिया और 23 अक्टूबर 2018 को भारत आ गया.

उसने अपनी पत्नी और तीन बच्चों को ऑस्ट्रेलिया में ही छोड़ दिया था. राजविंदर सिंह ऑस्ट्रेलिया में नर्सिंग का काम करता था. रिपोर्ट के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज के जरिए सिंह को संदिग्ध माना गया था.

मार्च 2021 में, ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों ने प्रमुख संदिग्ध के प्रत्यर्पण के लिए अपने भारतीय समकक्षों से संपर्क किया. इंटरपोल ने सिंह के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया था. इसके बाद भारतीय अधिकारियों ने नवंबर महीने में इसकी मंजूरी दे दी थी.

वीडियो: खूंखार गैंगस्टर्स पर बनी नेटफ्लिक्स सीरीज बदलेगी बिहार की छवि?

Advertisement

Advertisement

()