जनता लाइन में लगी है और ये 27 लाख के नए नोट लेकर घूम रहे थे
1.5 करोड़ रुपए बदलवाए गए हैं. इतने नए नोट कहां से आ गए?
Advertisement

पुलिस ने 27 लाख के नए नोटों के साथ दो लोगों को पकड़ा है.
सरकार के नोट बैन वाले फैसले के बाद जनता बैंक और एटीएम के बाहर नए नोट के लिए घंटों लाइन में लगी रहती है. लेकिन कुछ ऐसे भी लोग हैं, जो आराम से नए नोटों का कारोबार कर रहे हैं. दिल्ली पुलिस ने कल दो लोगों को हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के बाहर 27 लाख के नए नोटों के साथ पकड़ा है. ये लोग मुंबई में कुछ एजेंट्स के जरिए पुराने नोट बदल कर नए लाए थे. इन दोनों का नाम अजीत पाल सिंह और राजेंद्र सिंह हैं.
पुलिस, आई-टी डिपार्टमेंट और इंटेलिजेंस ऑफिशियल्स की जांच से इस बात का खुलासा हुआ कि ये पैसे संजय मलिक नाम के एक बिजनेसमैन का है. संजय मलिक की हिमाचल प्रदेश में दवा की फैक्ट्री है. अपने दोनों बंदों के गिरफ्तार होते ही संजय मलिक फरार है.
https://twitter.com/ANI_news/status/801814821154877440?ref_src=twsrc%5Etfw
पुलिस ने बताया, " हम मलिक की तलाश में हैं. इन्वेस्टीगेशन के दौरान पता चला कि ये पैसे उसने मुंबई से बदलवाए थे. इन दोनों को नोट बदलवाने के एवज में कमीशन मिला था. क्राइम ब्रांच को पता चला है कि मलिक और उसके बंदों ने मिलकर मुंबई से 1.5 करोड़ रुपए के पुराने नोट बदलवाए हैं."
दिल्ली पुलिस ने बताया, "दोनों बंदे संपर्क क्रांति से नए नोटों के साथ मुंबई से दिल्ली आ रहे थे. निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के बाहर HR12AB 0002 नंबर की गाड़ी इन्हें लेने आई थी. जहां दोनों को पुलिस ने धर लिया. वहां संजय मलिक की बेटी भी थी. पर वो 50 लाख रुपए के साथ मौके से फरार हो गई. दोनों बंदों से पूछताछ के साथ फरार हो चुके बिजनेसमैन की तलाश की जा रही है."

.webp?width=60)

