दिल्ली में क्रिकेटर झगड़े तो रिश्तेदारों ने एक को चापड़ से काट डाला
बच्चों की लड़ाई में भिड़े परिवार. एक की मौत.
Advertisement

symbolic image, फोटो क्रेडिट: Reuters
बच्चों की लड़ाई में बड़ों को नहीं पड़ना चाहिए. हमेशा ये बात सुनने को मिल जाती है. पर फिर भी आए दिन ये खबरें आती रहती हैं कि परिवार वाले बच्चों की लड़ाई में आए. बात आगे बढ़ी और मामला सुलझने की बजाय, उलझ जाता है. कई बार नौबत खूनम खच्चर तक पहुंच जाती है.
दिल्ली के पांडव नगर में गुरुवार को ऐसा ही मामला देखने को मिला. बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे. खेलने को लेकर ही झगड़ा हो गया. बवाल इतना बढ़ा कि बच्चों के रिश्तेदार आपस में लड़ने लगे. बात हाथापाई से हथियारों तक पहुंच गया. चाकू निकाल लिया गया, मीट काटने वाला. एक पक्ष के बंदे ने मीट काटने वाले बड़े चाकू से हमला कर दिया. घायल शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

.webp?width=60)

