The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • delhi mumbai people fighting over correct use of tu and aap on internet

'तू' कहें या 'आप', दिल्ली-मुंबई वाले आपस में भिड़ गए

एक 'तू' के चक्कर में संग्राम मच गया!

Advertisement
pic
9 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 9 फ़रवरी 2023, 02:23 PM IST)
delhi mumbai people fighting over correct use of tu and aap on internet
ट्विटर पर 'तू' और 'आप' की बहस (सांकेतिक फोटो- ट्विटर)
Quick AI Highlights
Click here to view more

सोशल मीडिया एक नई बहस छिड़ गई है. 'तू' और 'आप' की बहस. मुंबई वाले और दिल्ली वाले आपस में लड़ पड़े हैं. ट्वीट्स की बौछार हो रही है. हर तरफ मीम और ट्रोल वाले पोस्ट हैं. इस महायुद्ध की शुरूआत एक ट्वीट से हुई (Twitter War on Tu and Aap). एक महिला मुंबई वालों के 'तू' बोलने पर जरा ऑफेंड हो गईं और इस बारे में ट्वीट कर दिया. इस ट्वीट पर मुंबई वाले अलग ऑफेंड हो गए. जो अपने कल्चर और भाषा को लेकर ज्ञान देना शुरू किया कि रुक नहीं रहे. दूसरी फौज नॉर्थ इंडिया वालों की भी आ गई. और ट्विटर वॉर शुरू.

प्रैटपैंक नाम की एक यूजर ने 5 फरवरी को ट्वीट में लिखा-

मुंबई वालों से कभी हिंदी में मत उलझो. आप पूरी तरह अजनबी हो सकते हैं और फिर भी वो बेझिझक होकर आपको 'तू' कह देंगे. ये अनएक्सेप्टेबल है.

एक और ट्वीट में यूजर ने इस ‘तू’ को पित्रसत्ता से जोड़ दिया. तर्क दिया कि मुंबई वाले मां-दादी को तू कहते हैं पिता-दादा को आप. यूजर ने लिखा कि वो इज्जत देना समझते हैं, लेकिन सिर्फ आदमियों को. 

मुंबई वालों ने ट्वीट का जवाब तो दिया ही साथ ही पूरे नॉर्थ इंडिया वालों को भी घेर दिया. खूब मजेदार मीम और ट्वीट कर ट्रोलिंग हुई. विमल राव नाम के यूजर ने जवाब में लिखा-

अगर कोई मुंबई वाला आपको 'तू' कहता है तो इसका मतलब है कि आप उनके लिए बहुत मायने रखते हैं. हम 'आप' या इस तरह का नकली सम्मान नहीं दिखाते हैं. सीधी बात नो बकवास. और ये पितृसत्ता कहां से आ गया. बाप को भी तू ही बोलते है यहां पर. इसे माता-पिता के प्रति छोटों का निष्कपट प्रेम माना जाता है.

एक यूजर ने लिखा-

मुझे सबसे बड़ा कल्चर शॉक तब लगा जब मैंने अपने मुंबई और गुज्जू दोस्तों को अपनी मां को तू कहते सुना.

पत्रकार मणिमुग्ध शर्मा ने लिखा-

जब कोई अजनबी मुझे 'तू' कहकर संबोधित करता है तो मुझे बहुत परेशानी होती है. कई साल पहले बंबई की एक बस में मेरे साथ बदसलूकी की गई थी. मैंने कंडक्टर से रास्ता पूछा तो उसने कहा था- तेरे को आगे जाके खड़े होने का. मुझे मुंबई कभी पसंद नहीं आया.

इस पर अपर्णा नाम की यूजर ने लिखा-

आप जिस वजह से चाहें मुंबई शहर से नफरत कर सकते हैं. लेकिन इस शख्स की मुख्य समस्या ये है कि 'एक बस कंडक्टर मुझे अपने बराबर कैसे समझ सकता है'

इस भिड़ंत में कुछ लोग ऐसे भी थे जो लड़ाई का मजा ले रहे थे. एक यूजर ने लिखा-

दिल्ली की सत्तारूढ़ पार्टी 'आप' को टक्कर देने के लिए मुंबई के लोग 'तू' नाम से एक राजनीतिक पार्टी शुरू करेंगे.

एक यूजर ने मीम के जरिए दिल्ली वालों की हालत बयान की.

इस वॉर के बीच एक्टर आयुषमान खुराना ने भी एक ट्वीट किया. उन्होंने अपनी फिल्म दम लगा के हईशा का एक गाने की क्लिप शेयर की. 

हर एक मीम और ट्वीट के बारे में बताएंगे तो दिन बीत जाएंगे. बहस जारी है. आप ट्विटर पर जाकर पूरी लड़ाई देख सकते हैं. चाहें तो इसका हिस्सा भी बन सकते हैं. ट्रोल नहीं होंगे, इस बात की गांरटी हम नहीं देते. 

वीडियो: सोशल मीडिया पर रील्स बनाने वालों को क्यों नाप रही पुलिस? जुर्माना इतना कि मोबाइल उठाने में हाथ कांपे

Advertisement

Advertisement

()