The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • delhi mumbai and kolkata snowfall images going viral on twitter

दिल्ली में बर्फबारी की ये तस्वीरें हो रहीं वायरल, जानिए कैसे गिरी इतनी बर्फ?

दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में बर्फबारी की फोटो वायरल

Advertisement
pic
5 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 5 जनवरी 2023, 08:56 PM IST)
delhi mumbai kolkata snowfall viral photos
कोलकाता और दिल्ली में बर्फबारी की तस्वीरें | फोटो क्रेडिट: ट्विटर/अंगशुमन चौधरी
Quick AI Highlights
Click here to view more

दिसंबर और जनवरी की कड़ाके की ठंड, सुबह कोहरा ही कोहरा. हवा सूखी, शरीर में चुभने वाली. अब सोचिए, अगर ऐसे में बर्फबारी (snowfall) भी हो जाए तो. कंपकंपी आ गई ना सुनते ही. लेकिन, जरा सोचिए ऐसी बर्फबारी के दौरान कैसी लगेगी दिल्ली. अगर नहीं सोच पा रहे तो ये फोटो देखिए, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

अंगशुमन चौधरी नाम के ट्विटर यूजर ने ये तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा,

‘भारी बर्फबारी में दिल्ली शहर कैसा लगेगा, पुरानी और नई दिल्ली दोनों. मैं ये बात हमेशा सोचता था. अब आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस (artificial intelligence) की मदद से, मैं देख सकता हूं.’

पोस्ट में दो फोटो शेयर की गई हैं. इनमें से एक दिल्ली के इंडिया गेट पर बर्फबारी की है. तो दूसरी तस्वीर में पुरानी दिल्ली में बर्फबारी होते हुए दिखाई गई है. ये सभी तस्वीरें आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस (AI) की मदद से बनाई गई हैं. अंगशुमन ने एक अन्य ट्वीट में बताया है कि उन्होंने इन तस्वीरों को मिडजर्नी नाम के ऑनलाइन सॉफ्टवेयर की मदद से बनाया है.

कोलकाता और मुंबई के भी शानदार फोटो

इसी तरह कुछ यूजर्स ने कोलकाता और मुंबई की फोटो भी शेयर की हैं. ये तस्वीरें भी दिल्ली की तरह देखने में अद्भुत लगती हैं. ट्विटर पर रिषभ शर्मा ने कोलकाता की चार तस्वीरें शेयर की हैं.

रिषभ शर्मा ने आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस की मदद से मुंबई में भी बर्फबारी की तस्वीरें बनाई हैं. उन्होंने मुंबई के तीन फोटो शेयर किए हैं.  

रितविक सरकार नाम के यूजर ने गुड़गांव की फोटो शेयर की.

ट्विटर पर इन तस्वीरों को लाखों लोगों ने अब तक देखा है. और सैकड़ों लोगों ने तारीफ भी की है. लेकिन, आपका बर्फबारी वाले इन वायरल फोटोज के बारे में क्या कहना. हमें जरूर लिखें.

(ये खबर हमारे यहां इंटर्नशिप कर रहीं आकांक्षा गुप्ता ने लिखी है)

वीडियो: द कपिल शर्मा शो का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शो के दौरान कपिल जोक्स पढ़ते दिख रहे हैं

Advertisement

Advertisement

()