बागपत में रहने वाली एक औरत ने फेसबुक चैट में सेंटी होकर अपना बेबी एक आदमी को गोददे दिया. लेकिन बेबी की याद आने पर उसे मांगने पहुंच गई. यूपी के बागपत में एकक़स्बा है, खेकड़ा. वहां रहते हैं ललित. ललित की शादी चार साल पहले हुई लेकिन इनकाकोई बच्चा नहीं था. फेसबुक पर ललित की दोस्ती दिल्ली में रहने वाली पूजा से हुई.पूजा के पति की मौत हो चुकी है. और ये चार बच्चों की मां हैं. ललित बच्चे न होने केकारण दुखी था. सिम्पथी में आ कर पूजा ने अपना बेबी ललित को दे दिया. 18 अप्रैल कोललित ने पूजा की बेटी को गोद लिया. लेकिन जल्द ही पूजा को अपनी बेटी की याद आनेलगी. वो अपनी बेटी को वापस लाने दिल्ली से बागपत पहुंच गई. साथ में घर की औरतें भीथीं. ललित ने पूजा को बच्ची लौटाने से मना कर दिया. दोनों में छीना-झपटी हुई. लेकिनललित ने बेबी को नहीं लौटाया. पूजा ने फिलहाल पुलिस में ललित के खिलाफ मामला दर्जकरा दिया है.