The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Delhi metro viral video of two women getting into heated argument

दिल्ली मेट्रो में महिलाओं की भयानक लड़ाई, लोग बोले- लगता है 6385930495 बार लड़ाई कर ली

महिला ने डांटते-डांटते प्रेमचंद की किताब से लेकर शीशे तक की बात करती हैं.

Advertisement
pic
3 अगस्त 2023 (अपडेटेड: 3 अगस्त 2023, 10:21 PM IST)
delhi metro viral video
मेट्रो में दो महिलाओं के बीच हुई तू तू मैं मैं हो रही है. (फ़ोटो/वायरल वीडियो से स्क्रीनशॉट)
Quick AI Highlights
Click here to view more

दिल्ली मेट्रो का एक और वीडियो वायरल हो गया है दोसितो! इस बार वीडियो प्यार-व्यार, किसिंग-विसिंग, डांसिंग-वांसिंग का नहीं है. दो महिलाओं के बीच हुई तू तू-मैं मैं का है. वो भी भयानक वाली. एक महिला थोड़ी बुज़ुर्ग है. वो किसी बात पर दूसरी महिला यात्री पर बुरी तरह भड़की हुई है. क्या बात, पता नक्को. बस ये पक्को कि महिला का गुस्सा शांत ही नहीं हो रहा है. वो सामने वाली महिला को बुरी तरह डांटती है, धमकी देती है, अपशब्द बोलती है, कोई दूसरा यात्री दखल देता है तो उसको भी नहीं बख्शती.

वीडियो को इंस्टाग्राम पर सबसे पहले सुयश चौधरी नाम के यूजर ने शेयर किया था. उसके बाद ये वीडियो ट्विटर पर भी वायरल हो गया. जल्दी ही ‘DelhiMetro’ ट्रेंड करने लगा. सुयश ने वीडियो को दो पार्ट्स में शेयर किया है. लेकिन पहले वीडियो का दूसरा हिस्सा शेयर किया. मतलब कहानी के बाद का. जिसमें बुजुर्ग महिला चिल्ला रही है और एक लड़की उनका वीडियो बना रही है. वीडियो में महिला को कहते हुए सुना जा सकता है,

“बना ले वीडियो. तेरे लिए तो शीशा काफी है वीडियो के पीछे क्यों पड़ी है. शक्ल देखी है अपनी.”

इस वीडियो से मामला ठीक से समझ नहीं आया. इसके बाद वीडियो का दूसरा हिस्सा आया. इससे कहानी समझ आती है. ये वीडियो सुयश ने 2 अगस्त को शेयर किया है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि दोनों महिलाओं के बीच अनबन होने लगती है. किस बात को लेकर, ये अभी तक पता नहीं चला है. एक महिला के साथ बच्ची भी है. वो आती है और बैठने लगती है. उसी समय बुजुर्ग महिला बोलती है,

“पागल हूं मैं. पागल हूं. मैं गंदी हूं. पहले तू बोली मैं नहीं बोली.”

जो महिला बच्ची के साथ है वो काफी देर से शांत थी. और आराम से बात कर रही थीं. लेकिन बुजुर्ग महिला ने उसको अपशब्द कहे तो जवाब में उसने भी कहा, 

“जूता उठाकर मारूंगी अभी.”

कुछ देर बाद वीडियो में बच्चे वाली महिला के बचाव में एक शख्स आता है जो देखने में उसका जानकार लग रहा है. उन्हीं में वो लड़की होती है जो वीडियो के पार्ट वन में दिखी थी. 

‘आंटी बिग बॉस का ऑडिशन दे रही’

वीडियो के वायरल होने के बाद कॉमेंट्स की भरमार हो गई. एक यूजर ने लिखा, 

“आंटी बिग बॉस के लिए ऑडिशन दे रही हैं.”

स्कार्लेट रोज़ नाम की यूजर ने लिखा,

“यह बहुत ही बुरा है. खासतौर पर उस छोटी बच्ची के लिए, जो यह सब देख रही है, वह यह सब देखना डिर्जव नहीं करती है.”

क्रिश नाम के यूजर ने लिखा, 

“इंडियंस का दिमाग इतना गरम क्यों रहता है.”

विक्रम वर्मा नाम के यूजर ने लिखा, 

“भाई, आंटी को देखकर लग रहा है कि इन्होंने 6385930495 बार औरतों से लड़ाई कर ली है.”

ये बात सही है कि इस झगड़े की वजह से छोटी बच्ची जिस अनुभव से गुजरी वो उसके साथ नहीं होना चाहिए था. लोगों से यही कह सकते हैं कि झगड़ा ना करें, अच्छी बात नहीं है ये.

वीडियो: Delhi Metro में मास्टरबेशन, डांस रील्स, बिकिनी गर्ल...असली नुकसान अब इन लोगों का होने वाला है!

Advertisement

Advertisement

()