अरे यार, दिल्ली मेट्रो का किराया बढ़ने वाला है
3 महीने में कमेटी का आ जाएगा फैसला, एयरपोर्ट वाली लाइन छोड़ सबका किराया बढ़ के रहेगा.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
सुनो, दिल्ली मेट्रो का किराया बढ़ने जा रहा है. हमारा ऑफिस आना महंगा हो जाएगा. 7 साल से किराया नहीं बढ़ा था. हम आठ महीने यूज कर लिए तो बढ़ गया. मंगलवार को केंद्र सरकार ने किराया फिक्स करने वाली कमेटी बनवाने के लिए हामी भर दी. इस कमेटी के अगुआ दिल्ली हाईकोर्ट से रिटायर जज होंगे. केंद्र और राज्य सरकार के एक-एक जने भी होंगे. ये लोग तीन महीने में किराया बढाने का आखिरी फैसला देंगे, केंद्र वाले अपनी कहेंगे. राज्य वाले अपनी. मेट्रो वाले बताएंगे काहे और कित्ता किराया बढना चाहिए. मेट्रो वालों को अपने खर्चे-पानी का हिसाब भी देना होगा जिससे लगे कि किराया बढ़ने की जरुरत है. माने हमारे पास तीन महीने का टाइम है. किराया बढ़ने के पहिले.
ये कमेटी जो बनेगी. वो तीन महीने में फुरा-जमोख कर के बताएगी सबसे कम किराया कितना हो और सबसे ज्यादा कित्ता, फिर यही लोग ये भी तय करेंगे कि सबसे कम किराए के बाद अगले स्टेशनों या किलोमीटरों पर किराया कितना बढ़े. माने नोएडा सिटी सेंटर से गोल्फकोर्स का अभी अगर 8 रुपये लग रहा है, तो आगे जाकर कितना लगेगा और फिर गोल्फकोर्स से आगे बोटैनिकल गार्डेन या सेक्टर 18 तक जाने पर किलोमीटर के हिसाब से कितना पैसा ज्यादा देना होगा.

