The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Delhi metro cable theft blue line services hit train delay people reacts

चोर आए, तार काटकर ले गए, नतीजा- दिल्ली मेट्रो देरी से चल रही है

Delhi Metro की Blue line पर केबल चोरी हो गई है. ये घटना द्वारका से वैशाली/नोएडा लाइन पर कीर्ति नगर और मोती नगर के बीच रात के वक्त हुई.

Advertisement
Delhi Metro, DMRC, Blue line
दिल्ली मेट्रो के ब्लू लाईन में देरी से चल रही ट्रेनें (फाइल फोटो)
pic
रविराज भारद्वाज
5 दिसंबर 2024 (अपडेटेड: 5 दिसंबर 2024, 12:37 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) से जुड़ी एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. मेट्रो की सबसे व्यस्त रूट में से एक ब्लू लाइन पर केबल चोरी (Cable theft on Blue Line) हो गई है. ये घटना द्वारका से वैशाली/नोएडा लाइन पर कीर्ति नगर और मोती नगर के बीच रात के वक्त हुई. इसका असर मेट्रो के परिचालन पर देखने को मिल रहा है. घटना को लेकर लोग अपनी नाराजगी भी जाहिर कर रहे हैं.

दिल्ली मेट्रो की तरफ से सोशल मीडिया के जरिए इस घटना के बारे में जानकारी दी गई. DMRC के ऑफिशियल हैंडल की तरफ से किए गए X पोस्ट में लिखा गया,

Image embed
Image embed

ये भी पढ़ें: Delhi Metro का वीडियो फिर वायरल, दो लोगों में भयंकर मारपीट, रोकने पर भी नहीं रुके

इस घटना को लेकर लोग मेट्रो सिक्योरिटी और दिल्ली पुलिस पर सवाल उठा रहे हैं. साथ ही कुछ ट्रेनों के काफी देरी से चलने की शिकायत भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा,

Image embed
Image embed

एक और यूजर ने लिखा,

Image embed
Image embed

एक अन्य यूजर ने लिखा,

Image embed
Image embed

एक और यूजर ने लिखा,

Image embed
Image embed

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक अंधेरा होने के कारण स्टेशन के सीसीटीवी में भी ज्यादा कुछ कैद नहीं हुआ है. हालांकि ये पहला मौका नहीं है, जब मेट्रो लाइन पर केबल चोरी हुई है. इससे पहले अगस्त महीने में रेड लाइन पर केबल चोरी की घटना हुई थी. तब झिलमिल से मानसरोवर पार्क के बीच सिग्नल का केबल चोरी हुआ था.

वीडियो: दिल्ली मेट्रो में रील बनाने वाले की खैर नहीं, DMRC ने 1600 लोगों का 'हिसाब' कर दिया

Advertisement

Advertisement

()