कूड़े की वजह से कुछ दिन सड़ेली नजर आएगी दिल्ली
एमसीडी वाले मान नहीं रहे हैं. सैलरी न मिलने से खफा है. MCD के स्कूल भी बंद हैं आज से.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
दिल्ली में एमसीडी वाले मान नहीं रहे हैं. सैलरी न मिलने से खफा हैं. सोमवार से एमसीडी के कर्मचारी बेमियादी हड़ताल पर जा रहे हैं. इससे पहले दिल्ली के कई इलाकों में कूड़ा फैलाकर विरोध जता ही रहे हैं. पूरे 6 दिन से यही सब चल रहा है. पूरी दिल्ली में गंदगी है.
https://twitter.com/ANI_news/status/694023319474081792
दिल्ली सरकार ने सावधानी बरतते हुए कूड़ा उठाने का जिम्मा PWD को सौंप दिया है. PWD की 900 गाड़ियां साफ सफाई करेंगी.
टीचर्स की भी हड़ताल
सफाई वाले तो गुस्सा थे ही. सोमवार से टीचर्स भी हड़ताल पर जा रहे हैं MCD के. नॉर्थ एमसीडी और ईस्ट एमसीडी के 1100 स्कूल भी सोमवार से हड़ताल पर रहेंगे. हड़ताल में 13500 टीचर्स भी हिस्सा लेंगे. बच्चों की पढ़ाई ठप होगी, इस बारे में कोई ज्यादा लोड ले नहीं रहा है.

