कुत्ते को लेकर गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड में लड़ाई हुई, लड़की की मां बचाने गई तो गोली मार दी!
लड़की की मां दोनों के बीच झगड़ा सुलझाने की कोशिश कर रही थीं.

दिल्ली के देश बंधु गुप्ता रोड इलाके में एक शख्स पर अपनी गर्लफ्रेंड की मां को गोली मारने का आरोप है. बताया जा रहा है कि लिव-इन में रह रहे आरोपी और उसकी गर्लफ्रेंड के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था. लड़की की मां बीच-बचाव करने पहुंची थीं. इस दौरान आरोपी ने उन पर गोली चला दी. दिल्ली पुलिस के मुताबिक घायल महिला का इलाज चल रहा है. वहीं आरोपी फरार है.
न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक पुलिस ने बताया कि घटना शनिवार, 8 अप्रैल की है. आरोपी और उसकी गर्लफ्रेंड के बीच कुत्ते को लेकर कहा-सुनी हो गई थी. लड़की की मां दोनों के बीच झगड़ा सुलझाने की कोशिश कर रही थीं, लेकिन बताया जा रहा है कि आरोपी ने पिस्टल निकाल कर उन्हें गोली मार दी.
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक इस मामले में आरोपी का नाम आलोक है. उम्र 28 साल है. आसपास के लोगों ने 8 अप्रैल की शाम पुलिस को घटना की सूचना दी थी. रिपोर्ट के मुताबिक DCP (सेंट्रल) संजय सैन ने बताया,
पुलिस अधिकारी ने बताया,
पुलिस ने बताया कि आरोपी आलोक का क्रिमिनल रिकॉर्ड भी है. उसे पकड़ने के लिए टीम लगाई गई है. वहीं घायल महिला का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है. उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.
ये भी पढ़ें- गर्लफ्रेंड के पापा से बोला झूठ, कहा- "तुम्हारी लड़की प्रेग्नेंट है", पिता ने बेटी की हत्या कर दी!
वीडियो: दिल्ली में सुबह गर्लफ्रेंड का मर्डर किया, लाश फ्रिज में रखी, फिर जो किया दहला देगा!

.webp?width=60)

