The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • delhi heavy rain waterlogging traffic jam weather update viral photos videos imd yellow alert

घंटे भर की बारिश और दिल्ली फिर बनी 'वेनिस', तस्वीरें देख नाव का इंतजाम करना पड़ेगा!

Delhi Rain: IMD ने पूरे दिन भारी बारिश की भविष्यवाणी करते हुए शहर में 'यलो' अलर्ट जारी किया है. पूर्वानुमान है कि दिल्ली-NCR में हफ्ते भर बारिश जारी रहेगी.

Advertisement
pic
29 अगस्त 2024 (अपडेटेड: 12 सितंबर 2024, 04:28 PM IST)
delhi heavy rain waterlogging traffic jam weather update viral photos videos imd yellow alert
दिल्ली NCR में जोरदार बारिश के बाद के हालात (फोटो- आजतक)
Quick AI Highlights
Click here to view more

दिल्ली में 29 अगस्त की सुबह को हुई जोरदार बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में जलभराव की समस्या हो गई है (Delhi Rain Waterlogging Jam). पानी भरने की वजह से सुबह ऑफिस आने वाले लोगों को भयंकर जाम का भी सामना करना पड़ा. दिल्ली के साथ साथ आसपास के इलाकों जैसे नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में भी भारी बारिश हुई. 

भारत मौसम विज्ञान विभाग IMD ने पूरे दिन भारी बारिश का अनुमान जताते हुए हुए शहर में 'यलो' अलर्ट जारी किया है. पूर्वानुमान है कि दिल्ली-NCR में हफ्ते भर बारिश जारी रहेगी. मौसम विभाग ने कहा कि एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश पर बना हुआ है और एक पूर्व-पश्चिम ट्रफ रेखा पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के सर्कुलेशन तक बनी हुई है. 29 अगस्त को शहर का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से तीन डिग्री कम है.

बारिश के बाद दिल्ली कैंट में परेड रोड अंडरपास में गंभीर रूप से जलभराव देखा गया. 

धौला कुआं में पानी भरे इलाकों में यातायात में बाधा आई. 

इन जगहों पर जाने से बचें

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जलजमाव वाले क्षेत्रों को लेकर यात्रियों को अलर्ट किया और उसी हिसाब से अपनी यात्रा की योजना बनाने का आग्रह किया. पुलिस के मुताबिक, बदरपुर से संगम विहार की ओर जाने वाले कैरिजवे में एमबी रोड पर रेलवे ब्रिज, पुल प्रह्लादपुर, आउटर रिंग रोड जंक्शन, भेरा राउंडअबाउट से पीरागढ़ी की ओर जाने वाले कैरिजवे पर सड़क पर जलजमाव और नाले के ओवरफ्लो के चलते यातायात प्रभावित हुआ है.

पुलिस ने पोस्ट में लिखा,

धौला कुआं फ्लाईओवर के नीचे GGR/ PDR अंडरपास और रिंग रोड के पास जल जमाव के कारण, रिंग रोड, वंदे मातरम मार्ग और NH 48 पर यातायात प्रभावित रहेगा.

ये भी पढ़ें- गुजरात में भारी बारिश और बाढ़ का तांडव, अब तक 35 की मौत, 2 हजार को रेस्क्यू किया गया

बता दें, इस साल अगस्त में राजधानी में पिछले दशक में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की जा चुकी है. वो भी महीना खत्म होने से पहले ही. IMD के आंकड़ों के मुताबिक, 22 अगस्त तक 269.9 मिमी बारिश दर्ज की गई थी.

वीडियो: दिल्ली की पहली बारिश में ही New Parliament Building में पानी भरा

Advertisement

Advertisement

()