मेरी 'अधूरी' दिल्ली, मैं ही पूर्ण राज्य करूं! मसौदा तैयार, राय Invited
शीला दीक्षित बोलीं, 'MCD को संभाल नहीं पाते हैं. पूर्ण राज्य लेकर पता नहीं कैसे करेंगे'
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
क्या दिल्ली अधूरी है? अच्छी खासी भली पूरी तो दिखती है. पर फिर भी सब कहते हैं दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा मिले. क्योंकि सबके अपने लॉजिक हैं. कुछ फायदे भी हैं दिल्ली के पूरे होने के. 'पुलिस को हमारे अंडर कर दो, सब ठीक हो जाएगा.' वाला डॉयलॉग खत्म हो जाएगा. हर पार्टी चुनाव से पहले 'अधूरी' दिल्ली को पूरा करने की लपकौरी दिखाती है. बाद में टांय-टांय फिस्स.पहले बीजेपी और दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार इस काम में एक्टिव हो गई है. डिमांड रखने के अलावा कुछ-कुछ कर रही है. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर मसौदा पब्लिक के सामने पेश किया. दिल्ली सरकार ने वेबसाइट पर मसौदा डालकर पब्लिक से 30 जून तक राय मांगी है. केजरीवाल ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. बोले, 'बीजेपी अपने पुराने घोषणापत्र में दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के वादे को भूल गई है. 2003, 2008 और 2014 के घोषणापत्र में बीजेपी ने दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने का वादा किया था. बीजेपी तो ये मांग करती ही रही है. अब हम भी दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने की मांग कर रहे हैं. फुल स्टेटहुड ड्राफ्ट बिल बुधवार शाम को आएगा.' केजरीवाल ने कहा, 'बीजेपी लीडर और अब केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने भी मई 2014 में पीएम नरेंद्र मोदी को खत लिखा था, दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर.' अब केजरीवाल की इस बात पे दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित ने कहा, 'MCD तो संभाल नहीं पाते हैं. पूर्ण राज्य का दर्जा लेकर कैसा करेंगे.' https://twitter.com/ANI_news/status/732862596081192961

