The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Delhi GOVT asks for odd-even scheme relaunch

केजरीवाल फिर फोन करेंगे, काटना मत

दिल्ली में पॉल्यूशन कम करने के लिए वो फिर ऑड ईवेन फॉर्मूला लगाना चाहते हैं. लेकिन लोगों की सलाह से.

Advertisement
pic
27 जनवरी 2016 (अपडेटेड: 27 जनवरी 2016, 06:02 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
दिल्ली में पॉल्यूशन कम करने का जुगाड़ निकाला. CM केजरीवाल ने. वही ऑड ईवेन फॉर्मूला. इसका ट्रायल तो हो गया 1 से 15 जनवरी तक. फिर वही भीड़ जाम और धुंवा. लोग कनफुस्की करते हैं कि हां भाई. आराम तो हो गया था. तो अरविंद केजरीवाल वो फॉर्मूला फिर लगाना चाहते हैं. लेकिन इस बार दिल्ली वालों की सलाह से. इसके लिए बाकायदा ऐड जारी किया है. जिसमें कुछ क्वेस्चन हैं. कि क्या फॉर्मूला फिर से लगना चाहिए? अगर हां तो कब से? कितने दिन के लिए? किस किस को छूट मिलनी चाहिए? सबसे खास सवाल कि क्या आप फॉर्मूला लागू होने पर रपट के दूसरी कार तो न खरीद लेंगे? Kejriwal letter

Advertisement

Advertisement

()