हमारे करोड़ों खर्च कर शुक्रिया कहने का शुक्रिया केजरीवाल
दिल्ली में पॉल्यूशन कंट्रोल करने के लिए ऑड ईवेन प्लान चला था. 15 दिन का खर्चा ये है
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
दिल्ली में ऑड- ईवेन फॉर्मूला ट्रायल चला 15 दिन. टोटल खर्च आया करीब 20 करोड़ रुपए. पहले इसका पूरा बही खाता देख लो
पब्लिक ट्रांसपोर्ट बढ़ाने के लिए बसों पर खर्च कियाः 14 करोड़
सिविल सिक्योरिटी के लिए वॉलंटियर्स परः 3.5 करोड़
एडवर्टाइजिंग और प्रमोशन परः 3 करोड़
थैंक्सगिविंग परः 1 करोड़
इस ट्रायल को कामयाब बनाने के लिए दिल्ली पब्लिक कॉर्पोरेशन ने 1200 बसें ली थी. 42 रुपए प्रति किलोमीटर के किराए पर. शर्त थी कि एक दिन में कम से कम 225 किलोमीटर का पेमेंट किया जाएगा. इनसे कॉर्पोरेशन की कमाई हुई 3.5 करोड़. 2 करोड़ रुपए चालान में पीट लिए.
सरकार ने कहा है कि प्लान नया था. इसलिए एडवर्टाइजमेंट करना जरूरी था. टीवी, अखबार, रेडियो, होर्डिंग्स हर जगह प्रचार किया गया. लोगों को जागरुक करने के लिए. कंजूसी नहीं की गई. 5000 वॉलंटियर्स लगाए गए थे. पुलिस की हेल्प के लिए. इन्हें 13 दिन तक 500 रुपए हर दिन के मिले.

