सनी लियोन, गोविंदा, शाहरुख, सैफ, अजय, अरबाजः जहर की पुड़िया का ऐड न करो प्लीज
दिल्ली सरकार की तरफ से एक लेटर लिखा गया है इन 6 लोगों को. जिसमें की गई है ये अपील
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
दिल्ली सरकार की तरफ से 6 बड़के सेलिब्रिटीज को चिट्ठी लिखी गई है. खत लिखने वाले हैं सुरेश कुमार अरोड़ा. दिल्ली सरकार के हेल्थ डिपार्टमेंट में एडिशनल डायरेक्टर हैं. जिन फेमस हस्तियों को लेटर लिखे गए वो ऐड करते हैं. पान मसालों के. जो पान मसाला चबाने की वजह से कैंसर होता है. हर साल सैकड़ों लोग यहां दर्दनाक मौत मरते हैं. पहले तो उन नामों की लिस्ट लो और उन ब्रांड्स की जो वो बेचते हैं
अजय देवगन: विमल
शाहरुख खान: पान विलास
सैफ अली खान: पान बहार
सनी लियोन: शिलाजीत पान मसाला
अरबाज खान: पारस
गोविंदा: पान ए शाही
सुरेश ने लिखा है कि "आप लोग टीवी और बाकी जगहों पर ये ऐड करते हैं. कुछ लोग इन्हीं ब्रांड्स के उन प्रोडक्ट्स के ऐड करते हैं जिनमें तम्बाकू नहीं होती. लेकिन ब्रांड को प्रमोट तो कर ही रहे हैं. और अब ये साबित हो गया है कि खाली सुपारी से भी कैंसर होता है. तो प्लीज आप मान जाओ. और ऐसे ऐड न करो."
ये सरोगेट ऐड होते हैं जैसे रजनीगंधा इलायची. जिसका प्रचार प्रियंका चोपड़ा करती हैं. लेकिन नाम तो पान विलास का फैल रहा है न.
लल्लन का इस न्यूज पर फंडा क्लियर है. अजय देवगन के नाम तो पहले ही लेटर लिख चुका है वो. ये देखो-
ल्यो पढ़ो लल्लन की चिट्ठी
बाकी सबसे भी जेनुइन सवाल यही हैं. जो इन खतरनाक पान मसाले का ऐड करते हैं. गोविंदा, अरबाज साहब अपन मानते हैं आपके पास वक्त बचता है. तो उस वक्त में कुछ और क्रियेटिव काम किए जा सकते हैं. फैमिली वैमिली को वक्त दिया जा सकता है. ये क्या कि पब्लिक को जहर की पुड़िया के फायदे बताओ.
सनी जी आपने कंडोम का ऐड किया कित्ता अच्छा काम था. बर्थ रेट कंट्रोल करने से बड़ा उपकार अभी इस देश पर कोई न होगा. फिर उसके इस्तेमाल से उन रोगों के होने का खतरा भी कम होता है यहां जिनको गुप्त कहा जाता है. लेकिन वो रोग रोक कर ये रोग फैलाने की कैसे सूझी. कैंसर गुप्त रोगों से कम खतरनाक थोड़ी है. फिर सोचिए आपके प्यारे हब्बी डेनियल वेबर मुंह में पान मसाला भर के गाएं. तो कैसे सुर निकलेंगे. तब उनको तालियां मिलेंगी कि गालियां.