The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • delhi girl deadbody found in bag in Mathura father killed her

यमुना एक्सप्रेसवे पर बैग में मृत मिली लड़की दिल्ली की थी, कातिल का भी पता चल गया

लाल रंग के ट्रॉली बैग में लड़की की लाश मिलने से हंगामा मच गया था. बेहद करीबी शख्स उसका हत्यारा निकला.

Advertisement
Girl's dead body found in trolley bag case
मृतका आयुषी यादव की तस्वीर (बाएं), दायीं ओर मृतका की मां और भाई (फोटो: आजतक)
pic
सुरभि गुप्ता
21 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 21 नवंबर 2022, 12:45 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

मथुरा (Mathura) में यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे 18 नवंबर की सुबह 11 बजे एक लाल रंग का ट्रॉली बैग मिला था. बैग खोला गया तो उसमें एक लड़की की लाश थी. खून से लथपथ लाश. लड़की के सिर, हाथ और पैरों में चोट के निशान थे. सीने में गोली मारी गई थी. श्रद्धा वालकर मर्डर केस की चर्चा के चलते इस घटना को लेकर लोगों और मीडिया ने गंभीरता दिखाई. काफी चर्चा हुई. पुलिस मामले की जांच में जुटी. फिर पता चला कि सूटकेस में जिस लड़की की लाश मिली, वो दिल्ली की रहने वाली थी. ये भी पता चला है कि लड़की को किसने मारा और किसने उसकी लाश को मथुरा में ठिकाने लगाया.

आयुषी को किसने मार डाला?

आजतक के संतोष शर्मा और मदन गोपाल शर्मा की रिपोर्ट के मुताबिक मामला ‘ऑनर किलिंग’ का बताया जा रहा है. पुलिस ने बताया कि लड़की का नाम आयुषी है. उसके पिता ने ही उसे गोली मारी थी. फिर बेटी की लाश को सूटकेस में रखकर मथुरा के राया इलाके में फेंक आया था. पुलिस आरोपी पिता नितेश यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. हत्या में इस्तेमाल हथियार और लाश को ठिकाने लगाने के लिए इस्तेमाल की गई कार भी बरामद कर ली गई है.

रिपोर्ट के मुताबिक मथुरा के अपर पुलिस अधीक्षक एमपी सिंह ने बताया कि लड़की 17 नवंबर की सुबह कुछ बताए बिना घर से निकली थी. जब वो वापस आई तो पिता ने गुस्से में उसे गोली मार दी. इसके बाद शव को ट्रॉली बैग में डाला और रात में अपनी गाड़ी से बैग फेंक आया.

मां और भाई ने की शव की शिनाख्त

दूसरे दिन 18 नवंबर को यमुना एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर झाड़ियों में लाल ट्रॉली बैग मिला, जिसमें एक लड़की की लाश थी. इस मामले की जांच पुलिस की 8 टीमें कर रही थीं. सर्विलांस की टीम ने करीब 20 हजार मोबाइल फोन ट्रेस किए. रास्ते पर लगे दो सौ से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाले गए. दिल्ली-NCR, अलीगढ़ और हाथरस में मृतका के पोस्टर लगवाए गए.

छानबीन में शव की पहचान आयुषी यादव के नाम से की गई. आयुषी दिल्ली के बदरपुर की रहने वाली थी. खबर के मुताबिक घरवालों ने बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट तक दर्ज नहीं कराई थी. उसका शव मिलने के बाद मां और भाई ने पोस्टमॉर्टम हाउस आकर उसकी शिनाख्त कर दी है.

वीडियो- श्रद्धा का शव जहां फ्रिज में छिपाया, आफताब उसी घर में दूसरी महिला को डेट पर लाया था?

Advertisement

Advertisement

()