दिल्ली चुनाव: राजनाथ बोले- बीजेपी को नफरत के आधार पर सत्ता नहीं चाहिए
नेताओं के नफरती बयानों के बीच राजनाथ सिंह ने कायदे की बात कही है.
Advertisement

दिल्ली के आदर्श नगर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कश्मीर से विस्थापित हुए कश्मीरी पंडितों को घाटी में बसाए जाने से कोई ताक़त रोक नहीं सकेगी. फोटो: Twitter@rajnathsingh
Quick AI Highlights
Click here to view more
दिल्ली विधानसभा चुनाव. 8 फरवरी को वोटिंग होनी है. सभी पार्टियों का धुआंधार प्रचार चल रहा है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 29 जनवरी, बुधवार को कहा कि बीजेपी को नफरत के आधार पर सत्ता नहीं चाहिए.
आदर्श नगर में जनसभा को संबोधित करते हुए NPR पर उन्होंने कहा,
NRC पर PM मोदी और राजनाथ सिंह कह रहे हैं अलग-अलग बात
''नफरत के आधार पर हमें सत्ता का सिंहासन नहीं चाहिए. ऐसी राजनीति को हम ठोकर मारते हैं. NPR को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है. अगर NPR नहीं होगा तो गरीबों के लिए कल्याणकारी योजनाएं कैसे चलाई जाएंगी? DBT के माध्यम से बिना किसी हेर-फेर के गरीबों तक सब्सिडी कैसे पहुंचेगी?''राजनाथ सिंह ने कहा,
''नफरत की स्याही से इतिहास लिखने की कोशिश नहीं की जानी चाहिए वरना इतिहास माफ़ नहीं करेगा. हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी इंसाफ़ और इंसानियत में विश्वास करते हैं. तभी वे कहते हैं सबका साथ सबका विकास. इसके बावजूद उन पर गलत आरोप लगाए जा रहे हैं.''
नागरिकता संशोधन कानून (CAA) पर उन्होंने कहा,आज दिल्ली के आदर्शनगर विधानसभा क्षेत्र में एक चुनावी जनसभा को सम्बोधित किया। साढ़े पाँच वर्षों में केंद्र सरकार ने जहां अपने किए हुए संकल्पों पूरा करने का जाने किया है वहीं दिल्ली की प्रदेश सरकार ने किए हुए वादों को पूरा नहीं किया है। राजनीति में वादाखिलाफ़ी नहीं की जानी चाहिए। pic.twitter.com/EzzCYhFK1s
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) January 29, 2020
''इस नए कानून से वास्तविक नागरिक प्रभावित नहीं होगा. शाहीन बाग़ में कुछ विरोध प्रदर्शन हुए. इससे डर पैदा किया गया कि मुसलमानों से उनकी नागरिकता छीन ली जाएगी. मैं आपसे ये कहना चाहता हूं कि आपको सरकार की पवित्रता पर संदेह नहीं करना चाहिए.''
कश्मीरी पंडितों पर राजनाथ ने कहा,नागरिकता संशोधन क़ानून पारित करके हमने महात्मा गांधी की कही गयी बात का सम्मान किया है। यह करके हमने क्या अपराध किया है? इस पर विवाद खड़ा करने की कोशिश की जा रही है। हिंदू मुस्लिम का सवाल उठाया जा रहा है।
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) January 29, 2020
''हम 1951 से कहते रहे कि धारा 370 को समाप्त करेंगे. हमने अपने संकल्प पत्र में भी कहा था कि सत्ता में वापस आते ही धारा 370 समाप्त करेंगे. यह काम अगस्त में चुटकी बजाते ही कर दिया गया. अब कश्मीर से विस्थापित हुए कश्मीरी पंडितों को घाटी में बसाए जाने से कोई ताक़त रोक नहीं सकेगी.''दिल्ली के सीएम केजरीवाल को घेरते हुए उन्होंने कहा,
''जिन अन्ना हजारे जी का दामन पकड़कर केजरीवाल जी सार्वजनिक जीवन में आए थे. उन्होंने बार-बार राजनीतिक पार्टी बनाने से मना किया. मगर अन्ना हजारे को महाराष्ट्र भेज कर अरविंद केजरीवाल जी ने एक राजनीतिक पार्टी बना ली और चुनाव के मैदान में उतर गए. जो अन्ना का ना हुआ वो आपका क्या होगा?''दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान अनुराग ठाकुर, परवेश वर्मा समेत कई बीजेपी नेता विवादित बयान दे रहे हैं. लोगों को भड़का रहे हैं. ऐसे में राजनाथ सिंह का ये कहना कि हमें 'नफरत' के आधार पर सत्ता का सिंहासन नहीं चाहिए स्वागत योग्य है. काश यही बात बीजेपी के अन्य नेताओं को समझ में आती.
NRC पर PM मोदी और राजनाथ सिंह कह रहे हैं अलग-अलग बात

