दिल्लीवालों को केजरीवाल ने लिखकर दी इन 10 मुद्दों की गारंटी
कहा-दिल्लीवालों को मिल रही सुविधाएं अगले 5 साल भी जारी रहेंगी.
Advertisement

10 मुद्दों पर गारंटी कार्ड जारी करने के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल ने इस पर साइन किए. उन्होंने कहा कि अगले पांच साल में दिल्ली को वर्ल्ड क्लास शहर बनाएंगे. फोटो: PTI
Quick AI Highlights
Click here to view more
दिल्ली विधानसभा चुनाव सिर पर है. 8 फरवरी को वोटिंग होनी है. 11 फरवरी को नतीजे आएंगे. पार्टियों ने जनता को अपने पाले में करने की ज़ोर आजमाइश शुरू कर दी है. आम आदमी पार्टी ने 19 जनवरी को 'केजरीवाल गारंटी कार्ड' जारी किया. सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ये घोषणापत्र नहीं है. वो बाद में आएगा. ये 10 गारंटी हैं कि दिल्लीवालों को मिल रही सुविधाएं अगले 5 साल भी जारी रहेंगी.
केजरीवाल ने अपने गारंटी कार्ड में बिजली, पानी, शिक्षा, यातायात, कच्ची कॉलोनी, यमुना, प्रदूषण की बात की. उन्होंने कुछ नए वादे भी किए. केजरीवाल बोले कि विपक्ष कह रहा है कि ये सुविधाएं 31 मार्च तक हैं, लेकिन मैं आपको बताना चाहता हूं कि ये सुविधाएं जारी रहेंगी. उन्होंने छात्रों की मुफ्त बस यात्रा और बिजली के लिए अंडरग्राउंड केबल का वादा किया. इस गारंटी कार्ड पर केजरीवाल ने साइन भी किए.
गारंटी कार्ड की 10 बातें
1. बिजली
तुरंत जॉइन किया AAP, कुछ ही घंटों के भीतर दिल्ली चुनाव का टिकट भी मिल गया!
सबको 24 घंटे लगातार बिजली. 200 यूनिट मुफ्त बिजली की योजना जारी रहेगी. तारों से दिल्ली को छुटकारा. हर घर तक अंडर ग्राउंड केबल से बिजली पहुंचेगी.2. पानी
93 फीसदी दिल्ली में पानी की पाइपलाइन बिछाई. हर घर 24 घंटे टोटी से शुद्ध पानी की सुविधा. हर परिवार को 20 हज़ार लीटर मुफ्त पानी की योजना जारी रहेगी.3. शिक्षा
हर बच्चे की बेहतर शिक्षा की गारंटी, चाहे सरकारी स्कूल हो या प्राइवेट. प्राइवेट स्कूल की मनमानी से बचाएंगे. कॉलेज में जाने के बाद लोन दिलाने की ज़िम्मेदारी. दिल्ली में पैदा होने वाले हर बच्चे को विश्वस्तरीय शिक्षा.4. स्वास्थ्य
दिल्ली के हर परिवार को अच्छा और मुफ्त इलाज देने की गारंटी. दिल्ली के हर परिवार को आधुनिक अस्पतालों और मोहल्ला क्लिनिक के जरिए इलाज की सुविधा जारी रहेगी.5. यातायात
विश्वस्तरीय यातायात व्यवस्था देने की गारंटी है. 500 किलोमीटर से ज्यादा मेट्रो और 11 हजार से ज़्यादा बसों का जाल होगा. लास्ट माइल कनेक्टिविटी देंगे ताकि महिलाएं सुरक्षित घर पहुंच सकें. महिलाओं के साथ-साथ बसों में छात्रों को भी मुफ्त यात्रा दी जाएगी.
6. प्रदूषणदिल्ली की जनता को अगले पांच साल के लिए मेरी दस गारंटी। pic.twitter.com/vwGypKCH70
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 19, 2020
वायु प्रदूषण के स्तर को कम से कम 3 गुना घटाने का लक्ष्य. 2 करोड़ से ज्यादा पेड़ लगाकर ग्रीन दिल्ली बनाई जाएगी. यातायात कम होगा तो प्रदूषण कम होगा. साथ ही यमुना की धारा अविरल बनाएंगे.7. सफाई
दिल्ली के कूड़े और मलबे के ढेरों से मुक्ति दिलाकर दिल्ली को साफ और सुंदर बनाएंगे. 5 साल में दिल्ली चमका देंगे.8. महिला सुरक्षा
डेढ़ लाख सीसीटीवी लगाए. दिल्ली के चप्पे चप्पे में सीसीटीवी लगेंगे. हर गली में स्ट्रीट लाइट लगाएंगे. हर बस में मार्शल की तरह मोहल्ले में मार्शल लगाए जाएंगे.
दिल्ली के लिए मेरी दस गारंटी। आने वाले पांच सालों में दिल्ली को वर्ल्ड क्लास शहर बनाएंगे। pic.twitter.com/Aac83RfcMh — Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 19, 20209. कच्ची कॉलोनी
कच्ची कॉलोनी में सड़क, नाली, गली, पीने का पानी, सीवर, मोहल्ला क्लीनिक, सीसीटीवी की सुविधा देने की गारंटी.10. जहां झुग्गी वहां मकान
दिल्ली के हर झुग्गी वाले सम्मानपूर्ण जीवन देने के लिए पक्का मकान बनाएंगे.
तुरंत जॉइन किया AAP, कुछ ही घंटों के भीतर दिल्ली चुनाव का टिकट भी मिल गया!

