The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • delhi court issued non bailable warrant against bigg boss 10 contestant swami omji maharaj

बिग बॉस के घर से गिरफ्तार होंगे स्वामी ओमजी महाराज!

पुलिस के पास अब वारंट भी हैं, और ये भी पता है आरोपी कहां छिपा है. बस अब ये मत कहना कि तलाश जारी है.

Advertisement
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
pic
पंडित असगर
25 नवंबर 2016 (अपडेटेड: 25 नवंबर 2016, 11:31 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
स्वामी ओमजी महाराज. जिन्हें जेल में होना चाहिए वो बिग बॉस शो में मज़े कर रहे हैं. लेकिन अब उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हो गए हैं. अगर पुलिस उन्हें बिग बॉस के घर से दबोचती है तो ये दूसरा मौका होगा, जब कोई बिग बॉस के घर से गिरफ्तार होगा. ये वारंट एक चोरी के इल्जाम में जारी किए गए हैं. अब पुलिस के पास गैर जमानती वारंट भी हैं. और ये भी पता है कि आरोपी कहां छिपा है. अब देखना ये है कि पुलिस गिरफ्तार कब करती है. बाकी केसेस में तो पुलिस यही कह देती है कि आरोपी की तलाश जारी है. जल्दी गिरफ्तार कर लेंगे.
अगर स्वामी जी की हिस्ट्री जानोगे तो सोचने लगोगे कि इस आदमी को बिग बॉस में लिया ही क्यों, उसे जेल में क्यों नहीं डाला गया. तो बात ऐसी है वो TRP होती हैं न. जिससे शो के हिट होने के सबूत मिलते हैं. ये सब उसी के चलते बवाल मचाये लोगों को बिग बॉस में डाल दिया जाता है. ताकि लोग उस ड्रामे को देखें. और स्वामी जी ने काम बखूबी कर दिया. स्वीमिंग पूल में बाबा के चर्चे खूब सुर्खियां बटोरने में कामयाब रहे.
Image embed
दिल्ली की एक कोर्ट ने गुरुवार को बिग बॉस 10 के में भाग ले रहे स्वामी ओमजी महाराज के खिलाफ गैर-जमानती वारंट चोरी के इल्जाम में जारी किया है. ये केस उनके भाई ने ही दर्ज कराया था. कोर्ट ने बताया कि बार-बार तलब किए जाने के बावजूद वे कोर्ट में नहीं पहुंचे. चीफ मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट सतीश कुमार अरोड़ा ने गिरफ्तारी का वांरट जारी कर दिया. ओमजी को मामले की अगली सुनवाई 3 दिसंबर को होगी. चीफ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट ने कहा कि कई बार फोन कॉल करने के बाद भी जब आरोपी कोर्ट नहीं पहुंचा और 14 अक्टूबर, 2016 के अदालती आदेश के बाद भी जब आरोपी नहीं आया, तब कोर्ट ने 8 नवंबर को उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है. स्वामी ओमजी के वकील ने 8 नवंबर के कोर्ट के आदेश पर भी 21 नवंबर तक का टाइम ले लिया था. उसके बाद भी 21 नवंबर को भी स्वामी ओमजी हाजिर नहीं हुआ तो कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी कर दिया. इससे पहले भी स्वामी ओमजी को पकड़ने के लिए दिल्ली पुलिस बिग बॉस 10 के घर पहुंची. तो उन्होंने घर से जाने के लिए मना कर दिया. इसके बाद पुलिस ने उनसे कुछ पेपर्स पर साइन करवाए और बिना गिरफ्तार किए वापस लौट आई. स्वामी पर 7 क्रिमिनल केस दर्ज हैं. जिसमें चोरी, औरतों की न्यूड तस्वीरें खींचने, टाडा और आर्म्स एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं.

सारा चिट्ठा यहां पढ़ लो. क्या गुल खिलाए हैं महाराज ने

इस बार तो केजरीवाल भी बिग बॉस देखेंगे, इस बंदे के लिए

Advertisement

Advertisement

()