दिल्लीः मास्क न पहनने पर पुलिस ने टोका तो महिला बोली- मुझे किस करना है, क्या कर लोगे!
कुछ लोगों ने ठानी है कि वो नहीं सुधरेंगे.
Advertisement

दिल्ली के वीकेंड कर्फ्यू में जब पुलिस ने एक कार सवार कपल को रोका तो उन्होंने पुलिस को धौंस दिखाना शुरू कर दिया. (फोटो-आजतक)
कोरोना वायरस ने पूरे देश में कहर बरपा रखा है. लेकिन कुछ लोग हैं जो ठान चुके हैं कि वो नहीं सुधरेंगे. ऐसे ही एक कपल से दिल्ली पुलिस का आमना-सामना रविवार को वीकेंड कर्फ्यू के दौरान हो गया. यहां के दरियागंज इलाके में पुलिस वीकेंड कर्फ्यू को लेकर तैनात थी. इस दौरान वहां से एक कार गुजरी. पुलिसकर्मियों ने इस कार को रुकवाया. कार में मौजूद दो लोगों ने मास्क नहीं पहना रखा था. जब पुलिस ने उन्हें इसके लिए टोका तो कार सवार कपल ने पुलिसकर्मियों को हड़काना शुरू कर दिया. महिला ने पहले तो कहा कि उसके पिता पुलिस में SI (सब इंस्पेक्टर) हैं. पुलिसकर्मी जब इस रौब से दबाव में नहीं आए, तो महिला ने सीधे कहा- 'मुझे इसे (साथ मौजूद युवक को) किस करना है, क्या कर लोगे!'
न कर्फ्यू पास, न चेहरे पर मास्क
आजतक संवाददाता अरविंद ओझा के अनुसार, रविवार को जब पुलिस ने वीकेंड कर्फ्यू के दौरान कार में सवार इस कपल को रोका तो उसने पुलिसकर्मियों से अभद्रता शुरू कर दी. वीडियो में भी यह साफ देखा जा सकता है. महिला ने ना सिर्फ पुलिस पर बुरी तरह चिल्ला रही है, बल्कि उसे 'औकात में' रहने की धमकी भी देती है.
वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस के रोके जाने पर कपल कार से बाहर आकर पुलिस पर चिल्लाने लगता. वो लगातर कह रहे थे कि उनकी कार को आखिर क्यों रोका गया. इस दौरान महिला ने रौब झाड़ते हुए कहा कि उसके पिता भी पुलिस में एसआई हैं. फिर इस महिला ने पुलिसकर्मी से हैरान करने वाली बात कही. मास्क न लगाने की वजह पूछने पर महिला ने साथ में मौजूद पुरुष की तरफ इशारा करते हुए कहा, सोशल मीडिया में इस घटना के वायरल हो रहे दूसरे वीडियो में महिला यह कहती भी दिख रही है, महिला के रवैये पर 2009 के आईएएस बैच के अधिकारी अवनीश शरण ने भी प्रतिक्रिया दी है. एक ट्वीट में उन्होंने कहा,
इसके बाद पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर ली. पुलिस के मुताबिक कपल के पास न तो कर्फ्यू पास था और ना ही चेहरे पर मास्क. बिना कर्फ्यू पास के घर से निकलने और मास्क न लगाने का कारण पूछने पर कपल इंस्पेक्टर और SI के साथ बदतमीजी करने लगे. महिला ने पुलिस को कहा कि कोई कोरोना नहीं है. बेवजह लोगों को परेशान किया जा रहा है.
दिल्ली पुलिस ने जब कपल से कर्फ्यू पास और मास्क ने होने की बात कही तो वो पुलिस से उलझ गए. (फोटो-आजतक)
इसके बाद पुलिसकर्मियों ने थाने से महिला स्टाफ को बुलाया और दोनों को थाने ले जाया गया. यहां इस कपल पर धारा 188 सहित अन्य सेक्शन के तहत केस दर्ज किया गया है. साथ ही चालान भी काटा गया है. पुलिस ने आरोपियों के नाम पंकज दत्ता और आभा यादव बताए हैं. दिल्ली में कोरोना से हालात बेकाबू यह घटना ऐसे समय में हुई है जब देश के कई राज्यों समेत दिल्ली में भी कोरोना की स्थिति सरकार-प्रशासन के हाथ से निकलती दिख रही है. यहां कोरोना संक्रमण के नए मामलों की संख्या हर रोज नया आंकड़ा छू रही है. रविवार की बात करें तो इस दौरान दिल्ली में 25 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है. वहीं, 161 मरीजों की मौत हो गई है. मरीजों और मृतकों में हुई इस बढ़ोतरी से दिल्ली में कोविड-19 के अब तक 8 लाख 53 हजार से ज्यादा मामले हो चुके हैं. इनमें से 12 हजार 121 केसों में मरीजों की मौत हो चुकी है. हालांकि 7 लाख 66 हजार से अधिक संक्रमितों को बचा लिया गया है.
हालात देखते हुए बीते हफ्ते दिल्ली सरकार ने वीकेंड लॉकडाउन का फैसला लिया था. इसमें शनिवार और रविवार सिर्फ आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को बाहर जाने की छूट है. अन्य किसी काम से बाहर जाने के लिए दिल्ली पुलिस द्वारा बनाए जा रहे कर्फ्यू पास की जरूरत पड़ती है.

.webp?width=60)