दिल्ली: मास्क लगाने के नाम पर पुलिस के सामने शेर बन रहे थे, अरेस्ट हुए तो दोष बीवी पर मढ़ दिया
वीडियो वायरल हुआ तो कैसे सुर बदले!
Advertisement

वीकेंड कर्फ्यू में बिना मास्क और कर्फ्यू पास के कार में पकड़े गए पति-पत्नी का धौंस झाड़ते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. अब पति कह रहा है सारी गलती तो पत्नी की थी. (फोटो-आजतक)
दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू के दौरान पुलिस से बदतमीजी करने वाले कपल का वीडियो तो आपने देखा होगा. अब इस मामले में नई जानकारी सामने आई है. वीडियो में दिख रही महिला के साथ पुलिस को हड़काने वाले आदमी ने इस पूरी घटना का ठीकरा अपनी पत्नी के सिर फोड़ दिया है. वीडियो वायरल होने के बाद उसके सुर बदल गए हैं. उसने कहा है कि उसकी पत्नी ने ज्यादा बदतमीजी की थी और उसने थोड़ी सी बदतमीजी की थी. आरोपी का नाम पंकज दत्ता और महिला का नाम आभा यादव बताया गया है. दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पति को कल ही गिरफ्तार कर लिया गया था. वहीं, आरोपी पत्नी को सोमवार (19 अप्रैल) को गिरफ्तार किया गया है.
सारी गलती पत्नी की घटना को लेकर हो रही चर्चा के बीच पंकज दत्ता ने इस वाकये पर अपनी बात रखी है. आजतक के कैमरे पर उन्होंने पत्नी को ही पूरे मामले के लिए जिम्मेदार ठहरा दिया है. पंकज का कहना है, पंकज अब ये बात बोल रहे हैं. लेकिन वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि पुलिस के साथ बदसलूकी करने में वो अपनी पत्नी से पीछे नहीं थे. नीचे वीडियो में ये साफ देखा जा सकता है. खैर दंपती को दिल्ली आपदा प्रबंधन अधिनियिम की कई धाराओं के तहत नामजद कर लिया गया है. क्या है पूरा मामला? दरअसल, रविवार को वीकेंड कर्फ्यू के दौरान दरियागंज इलाके में दिल्ली पुलि की एक टीम कोविड ड्यूटी पर तैनात थी. उस दौरान आरोपी कपल वहां अपनी कार से गुजर रहा था. पुलिस का कहना है कि कपल ने मास्क नहीं पहना हुआ था. इसे लेकर उसने दंपती को टोका तो उन्होंने पुलिसकर्मियों से अभद्रता शुरू कर दी. वीडियो में भी ये साफ देखा जा सकता है.इसमें महिला ना सिर्फ पुलिस पर बुरी तरह चिल्ला रही है, बल्कि उसे ‘औकात में’ रहने की धमकी भी देती है. वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस के रोके जाने पर कपल कार से बाहर आकर पुलिस पर चिल्लाने लगता है. वो लगातर कह रहे थे कि उनकी कार को आखिर क्यों रोका गया. इस दौरान महिला ने रौब झाड़ते हुए कहा कि उसके पिता भी पुलिस में एसआई हैं. फिर इस महिला ने पुलिसकर्मी से हैरान करने वाली बात कही. मास्क न लगाने की वजह पूछने पर महिला ने साथ में मौजूद पुरुष की तरफ इशारा करते हुए कहा, ‘मैं तो इसको किस करूंगी, क्या कर लोगे.’ सोशल मीडिया में इस घटना के वायरल हो रहे दूसरे वीडियो में महिला ये कहती भी दिख रही है, महिला के रवैये पर 2009 के आईएएस बैच के अधिकारी अवनीश शरण ने भी प्रतिक्रिया दी है. एक ट्वीट में उन्होंने कहा, बाद में पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर ली. पुलिस के मुताबिक कपल के पास न तो कर्फ्यू पास था और ना ही चेहरे पर मास्क. बिना कर्फ्यू पास के घर से निकलने और मास्क न लगाने का कारण पूछने पर कपल इंस्पेक्टर और SI के साथ बदतमीजी करने लगे. महिला ने पुलिस को कहा कि कोई कोरोना नहीं है. बेवजह लोगों को परेशान किया जा रहा है. हालांकि अब पंकज दत्ता ने मान लिया है कि किसने, किसको परेशान किया था. बता दें कि कोरोना के कारण बिगड़ते हालात को देखते हुए दिल्ली सरकार ने 17 अप्रैल के बाद से ही राजधानी में वीकेंड कर्फ्यू की घोषणा कर दी थी. वहीं, सोमवार को सरकार ने एक हफ्ते की लॉकडाउन की घोषणा भी कर दी है. ये लॉकडाउन सोमवार रात 10 बजे से अगले सोमवार की सुबह तक लागू रहेगा.#UPDATE | The couple that misbehaved with Delhi Police personnel in Daryaganj area yesterday, after they were stopped & asked the reason for not wearing face masks, has been arrested.
The husband was arrested yesterday while the wife was arrested today. pic.twitter.com/xw8LqmpPk1 — ANI (@ANI) April 19, 2021

.webp?width=60)

