राजनीति का ऊंट कब किस करवट बैठेगा, कुछ भी कहा नहीं जा सकता. आम आदमी कीराजनीति का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी में आज ऐसा ही देखने को मिला है.'आप' ने दिल्ली में खाली हो रहीं राज्यसभा की तीन सीटों के लिए अपने कैंडिडेट्सफाइनल कर दिए हैं. 'आप' ने संजय सिंह, नारायण दास गुप्ता और सुशील गुप्ता का नामफाइनल किया है. 'आप' के इस सेलेक्शन में दोनों गुप्ता कैंडिडेट्स पर सोशल मीडिया औरबाहर भी लोगों का गुस्सा दिख रहा है. अपना सेलेक्शन न होने पर कुमार विश्वास तोनाराजगी जाहिर कर ही चुके हैं और आशुतोष भी गुस्से में हैं.अरविंद केजरीवाल और सुशील गुप्तापर सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या आम आदमी पार्टी को भी देश के पुराने राजनीतिक दलोंकी तरह भाई-भतीजावाद और पैसे के खेल की बीमारी लग गई है. कम से कम सोशल मीडिया परतो ऐसे ही दावे किए जा रहे हैं.दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अजय माकन ने एक ट्वीट में दावा किया है कि सुशीलगुप्ता, जो पहले कांग्रेस के सदस्य थे, उन्होंने महज़ 40 दिन पहले ही 28 नवंबर कोउन्हें अपना इस्तीफा दिया है. और 40 दिनों के भीतर वो 'आप' के इतने करीब हो गए किकेजरीवाल ने उन्हें राज्यसभा का टिकट दे दिया. माकन के मुताबिक गुप्ता ने उनसे कहाथा कि उन्हें राज्यसभा का वादा किया गया है और इसीलिए वो कांग्रेस छोड़ रहे हैं.मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो आम आदमी पार्टी के विधायक शिवचरण गोयल ही वोव्यक्ति हैं, जो सुशील गुप्ता को आप में लाने में कामयाब हुए. बात 2 सितंबर कीहै, जब दिल्ली में महाराजा अग्रसेन हॉस्पिटल के एक कार्यक्रम में अरविंद केजरीवालऔर सुशील गुप्ता एक मंच पर पहली बार नजर आए. बस इसी मुलाकात ने गुप्ता की किस्मतबदल दी.कार्यक्रम के दौरान केजरीवाल ने गुप्ता को एक ऑफर दिया है. केजरीवाल ने गुप्ता सेकहा था, ' गुप्ता जी हमें आप जैसे लोगों की ज़रूरत है.' बस फिर क्या था. गुप्ता नेशर्त रख दी कि उन्हें वैश्य समाज की ओर से राज्यसभा कैंडिडेट बनाया जाए.केजरीवाल ने धीरे से कहा कि विचार करेंगे. इसके बाद 28 नवंबर का दिन आता है, जबगुप्ता ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया. बाद में 8 दिसंबर को एक बार फिर सुशीलगुप्ता के बेटे की शादी में अरविंद केजरीवाल दिखे. इस बार केजरीवाल काफी देर तकगुप्ता परिवार के बराती की तरह पगड़ी बांधे बैठे रहे. अब बात करते हैं कि आप सेराज्यसभा के दूसरे कैंडिडेट नारायण दास गुप्ता की. नारायण दास चार्टर्ड अकाउंटेंटऑफ इंडिया के अध्यक्ष रह चुके हैं. सुशील गुप्ता की चेयरमैनशिप वाले महाराजाअग्रसेन हॉस्पिटल का ऑडिट इन्हीं की फर्म ने किया था.देखिए माकन का ट्वीट:On 28th Nov, Sushil Gupta came to submit his resignation-I asked him-“Why”?“सर,मुझे राज्य सभा का वायदा करा है”-was his answer!“संभव नहीं”-I smiled “सर आप नहीं जानते..”-He smiledLess than 40 days-Less said the better!Otherwise,Sushil is a good man known for his charity! pic.twitter.com/DgrYhVaFJA— Ajay Maken (@ajaymaken) January 3, 2018माकन के अलावा पत्रकार अनंत विजय और दिल्ली में बीजेपी से सांसद प्रवेश वर्माने केजरीवाल पर 100 करोड़ रुपए में राज्यसभा टिकट बेचने का आरोप लगाया है. केजरीवालकी तरफ से अभी इन आरोपों पर कोई सफाई नहीं दी गई है.अजय माकन के साथ सुशील गुप्ता--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें:'अरविंद केजरीवाल ने 100 करोड़ रुपए में सुशील गुप्ता को बेचा राज्यसभा टिकट'अरविंद केजरीवाल पर क्या-क्या इल्ज़ाम लगा कुमार विश्वास ने पार्टी छोड़ी!एक इंटरव्यू और कुमार विश्वास ने बीजेपी, कांग्रेस, राहुल, लालू, केजरीवाल सबको धोडालाकश्मीर, कुलभूषण और केजरीवाल पर कुमार विश्वास का ‘बोल्ड’ वीडियो