दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल की तबीयत खराब, 9 जून को होगा कोरोना टेस्ट
दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले 28 हज़ार का आंकड़ा पार कर चुके हैं.
Advertisement

दिल्ली के सीएम केजरीवाल के अलावा महाराष्ट्र की सीएम उद्धव ठाकरे ने भी वैक्सीनेशन की उम्र घटाने को कहा है. (फाइल फोटो)
Quick AI Highlights
Click here to view more
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तबीयत बिगड़ गई है. उन्हें 7 जून से हल्का बुखार है. हालांकि, सांस लेने में कोई दिक्कत नहीं है. लेकिन एहतियातन वह सेल्फ आइसोलेशन में चले गए हैं. 8 जून को उनकी जितनी भी मीटिंग्स थीं, सब रद्द कर दी गई हैं. बताया जा रहा है कि 9 जून की सुबह उनका कोरोना वायरस का टेस्ट किया जाएगा.
विडियो- CM अरविंद केजरीवाल ने कहा- दिल्ली के अस्पताल अब दिल्लीवालों के लिए रिज़र्व
दिल्ली में दिल्ली वालों का इलाज़ 7 जून को एक विडियो मेसेज के जरिए केजरीवाल ने कहा था कि दिल्ली के अस्पतालों में अब सिर्फ दिल्ली वालों का ही इलाज होगा. दिल्ली सरकार की कैबिनेट बैठक में ये फैसला किया गया है. केजरीवाल ने कहा था-#Delhi CM Arvind Kejriwal has been experiencing fever since Sunday.#CoronavirusCrisishttps://t.co/t2lPJpI0gp
— IndiaToday (@IndiaToday) June 8, 2020
पिछले हफ्ते हमने इस बारे में दिल्ली के लोगों से सुझाव मांगे थे. करीब साढ़े सात लाख सुझाव आए और इनमें करीब 90% लोगों का ये कहना था कि जब तक कोरोना वायरस है, तब तक दिल्ली के अस्पताल केवल दिल्ली वालों के लिए रिज़र्व होने चाहिए. हमने पांच डॉक्टरों की कमेटी बनाई. इस कमेटी ने कहा है कि दिल्ली में अभी कोरोना के केस काफी तेज़ी से बढ़ रहे हैं. जून के अंत तक दिल्ली को 15 हज़ार कोरोना बेड्स की ज़रूरत होगी. इसीलिए उनका सुझाव था कि दिल्ली के अस्पताल कुछ महीने के लिए दिल्ली वालों के लिए रिज़र्व हों.दिल्ली में कोरोना के मामले दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 28 हज़ार के पार पहुंच चुके हैं. 17 हज़ार से ज्यादा एक्टिव केस हैं. 11 हज़ार लोग ठीक हो चुके हैं. अब तक 812 लोगों की मौत हो चुकी हैं.
विडियो- CM अरविंद केजरीवाल ने कहा- दिल्ली के अस्पताल अब दिल्लीवालों के लिए रिज़र्व

