The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Delhi CM Arvind kejriwal creates Twitter row with controversial tweet, twitter trends KejriwalInsultsHanuman

केजरीवाल ने किया हनुमान जी का अपमान, क्या वाकई?

खुद अमित शाह ने एक बार अपना ऐसा ही कार्टून शेयर किया था जिसमें वो हनुमान बन उड़ते नजर आ रहे हैं.

Advertisement
pic
16 फ़रवरी 2016 (अपडेटेड: 16 फ़रवरी 2016, 10:38 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
मुंबई में 'मेक इन इंडिया' वीक के इवेंट में आग लग गई. पूरा स्टेज जल गया. इधर जेएनयू में हो-हल्ला मचा है और प्रधानमंत्री को कोसा जा रहा है. अरविंद केजरीवाल ने एक कार्टून शेयर किया ट्विटर पर. मोदी जलते स्टेज पर खड़े हैं पीछे कई मुद्दे हैं और 'हनुमानरूपी' अमित शाह ये कहते उड़े आ रहे हैं कि 'डन सर, सबका ध्यान जेएनयू पर है.' https://twitter.com/ArvindKejriwal/status/699437799158579200 यानी अमित शाह मोदी के हनुमान हैं और उनके पॉलिटिकल मैनेजर भी हैं. लेकिन ट्विटर पर जैसा होता है, बीजेपी समर्थक इसे ले उड़े कि केजरीवाल ने ये कार्टून शेयर करके पवनपुत्र भगवान हनुमान का अपमान किया है. सबसे पहले कार्टून 'द हिंदू' अखबार में छपा था. केजरीवाल ने वहां से उठाया था. तो इससे हुआ ये कि ट्विटर पर #KejriwalInsultsHanuman ट्रेंड करने लगा. लोगों ने लिखा कि अमित शाह को कुछ भी कहो, भगवान को कुछ न कहो. https://twitter.com/ggiittiikkaa/status/699495755388739584 कुछ लोग कतई सरकास्टिक हो गए. कहने लगे कि शाह हनुमान हैं तो JNU लंका हुई क्या? https://twitter.com/sushrut94/status/699475277018050560 लोगों ने कहा मोदी विरोध में ये भगवान को भी नहीं बख्श रहे हैं. https://twitter.com/namogurlsanj/status/699474235937325056
 

नया नहीं है नेताओं को भगवान दिखाना

वैसे अमित शाह को नरेंद्र मोदी का हनुमान कहा ही जाता है. एक कार्टून में उन्हें हनुमान रूप में दिखाया गया तो खुद उनकी वेबसाइट से इसे शेयर किया गया. amit shah as hanuman  

तो क्या फड़नवीस ने राम और हनुमान के साथ जामवंत का भी अपमान किया था?

एक बार देवेन्द्र फड़नवीस अमित शाह की तुलना भगवान राम से कर चुके हैं. उनने कहा था, 'जैसे हनुमान जी अपनी शक्ति भूल चुके थे और राम जी ने उन्हें उनकी शक्ति याद दिलाई थी, वैसे ही महाराष्ट्र बीजेपी को अमित शाह ने उसकी शक्ति याद दिलाई.' हालांकि ये कहते हुए फड़नवीस ये भूल गए थे कि हनुमान जी को उनकी शक्तियां भगवान राम ने नहीं जामवंत ने याद दिलाई थीं. https://www.youtube.com/watch?v=-VT5H6mdFJM

जैसी राम की लहर वैसी मोदी की लहर

VHP वाले अशोक सिंघल थे. उनने लोकसभा चुनाव के पहले कहा था कि मोदी के अंदर राम जी की आत्मा प्रवेश कर गई है. परेश रावल अहमदाबाद के सांसद हैं. उनने कहा था 'जैसे भगवान के नाम पर समुद्र में पत्थर तैर गए थे, वैसे ही मोदी की लहर थी, कोई और होता तो वो भी जीत जाता.' https://www.youtube.com/watch?v=o_xuzZ0EuXM

Advertisement

Advertisement

()