The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • delhi-chief-minister-bjp-legislature-party-meeting Who will be new Delhi CM

दिल्ली के नए CM पर सस्पेंस बरकरार, विधायक दल की मीटिंग टली, फिर कौन बनेगा CM?

Delhi Chief Minister List: 17 फरवरी को विधायक दल की बैठक होनी थी. इसी बैठक में मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगने वाली थी. लेकिन देर रात BJP की तरफ से जानकारी साझा की गई कि फिलहाल के लिए ये बैठक टाल दी गई है. दिल्ली का CM कौन बनेगा ये सस्पेंस अभी बरकरार है.

Advertisement
pic
17 फ़रवरी 2025 (अपडेटेड: 17 फ़रवरी 2025, 08:54 AM IST)
delhi-chief-minister-bjp-legislature-party-meeting Who will be new Delhi CM
कौन बनेगा दिल्ली का नया CM? (फोटो: आजतक)
Quick AI Highlights
Click here to view more

दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री के लिए नए चेहरे की तलाश जारी है (Who will be new Delhi CM?). सोमवार, 17 फरवरी को विधायक दल की बैठक होनी थी. इसी बैठक में मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगने वाली थी. लेकिन देर रात BJP की तरफ से जानकारी साझा की गई कि फिलहाल के लिए ये बैठक टाल दी गई है. दिल्ली का CM कौन बनेगा ये सस्पेंस अभी बरकरार है. ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि BJP की विधायक दल की बैठक 19 फरवरी को होगी. वहीं, 19 या 20 फरवरी को शपथग्रहण हो सकता है.

CM की रेस में कौन?

बता दें कि BJP, 27 साल बाद सत्ता में आने जा रही है. दिल्ली विधानसभा चुनाव में BJP ने 48 सीटों पर जीत हासिल की थी. आजतक की रिपोर्ट्स के मुताबिक, BJP ने 48 विधायकों में 15 नामों की छटनी की थी. इसके बाद इनमें से भी 9 नाम शॉर्टलिस्ट हुए थे. इन्हीं में से मुख्यमंत्री, मंत्री और स्पीकर का नाम तय किया जाएगा. दिल्ली विधानसभा चुनाव में BJP बिना किसी CM चेहरे के चुनाव में उतरी थी. ये चुनाव प्रधानमंत्री मोदी के चेहरे पर ही लड़ा गया. अब सवाल ये है कि मुख्यमंत्री किसे बनाया जाएगा. फिलहाल के लिए दिल्ली CM की रेस में केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा के अलावा रेखा गुप्ता, मोहन सिंह बिष्ट, विजेंद्र गुप्ता, सतीश उपाध्याय, आशीष सूद, शिखा राय और पवन शर्मा हैं.

ये भी पढ़ें: कौन होगा दिल्ली का नया CM? PM मोदी ने बंद कमरे में की मीटिंग, सबको फिर से चौंकाने की तैयारी!

शीर्ष नेतृत्व तय करेगा नाम

मुख्यमंत्री की रेस में नाम तो कई हैं, कई दावेदार भी हैं. लेकिन ये भी देखने को मिल सकता है कि जिस तरह BJP ने राजस्थान में भजन लाल शर्मा, मध्य प्रदेश में मोहन यादव और छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय को मुख्यमंत्री बनाकर हैरान कर दिया. वैसा ही कुछ दिल्ली में भी देखने को मिले. बकौल BJP सांसद मनोज तिवारी कहा जाए तो 

‘देखियेगा कि दिल्‍ली में भी कोई अद्भुत व्‍यक्तित्‍व आ जाएगा, और सब मुंह खोलकर देखते रह जाएंगे.’

वहीं, BJP के उत्तर पश्चिम दिल्ली के सांसद योगेंद्र चंदोलिया का कहना है कि “नए मुख्यमंत्री का चुनाव, पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों में से ही होना है.” ये बात BJP के ही एक और वरिष्ठ नेता ने भी कही. उन्होंने कहा कि इससे जनता के जनादेश का सम्मान होगा. 

हालांकि, अभी तक सिर्फ कयास ही लगाए जा सकते हैं. BJP के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि शीर्ष नेतृत्व सारे समीकरणों के साधते हुए ही दिल्ली CM का नाम पर मुहर लगायेगा.

वीडियो: Delhi Elections Result: कौन बनने जा रहा दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री?

Advertisement

Advertisement

()