टिक टॉक हालिया कुछ दिनों में लगातार खबरों में हैं. कई विवादित वजहों से. इसी मेंएक और अपडेट है. शनिवार की रात तीन दोस्त इंडिया गेट घूमने के लिए गए. ये तीन लड़केसलमान, सोहेल और आमिर थे. इंडिया गेट घूमने के बाद वापस लौट रहे थे. लौटते वक्तसलमान क्रेटा कार चला रहा था. उसके बगल में सोहेल और पीछे की सीट पर आमिर बैठा हुआथा. सलमान और उसके दोस्त टिक टॉक वीडियो बना रहे थे. सोहेल ने पिस्टल निकाली औरआमिर वीडियो बना रहा था. वीडियो में सोहेल ने सलमान पर पिस्टल तानी और इसी बीच गोलीचल गई. यह बाराखंभा में हुआ. दिल्ली पुलिस के डिप्टी कमिश्नर मधुर वर्मा ने इंडियनएक्सप्रेस से बातचीत करते हुए बताया- हमने आईपीसी की संबंधित धाराओं के साथ मर्डरका केस रजिस्टर कर लिया है. गाड़ी के अंदर वाकई क्या हुआ हम पता लगा रहे हैं. सलमानके पापा हाजी शाकिर ने बताया- रात के 9 बजे वह अपने दोस्तों से साथ गया और रात के11:30 बजे पुलिस ने खबर दी कि सलमान की मौत हो गई है. उसके दोस्तों की उसका ख्यालरखना चाहिए लेकिन उन्होंने ही उसे मार दिया. पुलिस ने बताया है कि सलमान के दोस्तउसे हॉस्पिटल में एडमिट कराने के बाद निकल गए. उसके बाद पुलिस ने सलमान के घरवालोंसे संपर्क किया जहां से पता चला कि तीन दोस्त साथ निकले थे. इसके बाद पुलिस नेउन्हें ट्रैक करके गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गाड़ी को जब्त करके बाराखंभा पुलिसस्टेशन में रखा हुआ है. रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान को गोली लगने के बाद दोनोंदोस्त घबरा गए. सोहेल, सलमान को दरियागंज में रिश्तेदार के घर ले गया और खून से सनेउसे कपड़े बदल दिए. इसके बाद रिश्तेदार के साथ सलमान को नजदीकी हॉस्पिटल ले गए जहांडॉक्टर्स ने सलमान को डेड बता दिया.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें- ये Tik Tok क्या है और इस पर गंदे-गंदे वीडियोज कहां से आ रहे हैं?--------------------------------------------------------------------------------वीडियो- अफ्रीका के सबसे अमीर आदमी ने अपने अकाउंट से सारे पैसे निकाले और रात भरबैठकर निहारता रहा