The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Delhi BJP seeks Rs 500 crore in damages from AAP for tweeting Manoj Tiwari's edited video

BJP और AAP के बीच ऐसा सोशल मीडिया वॉर छिड़ा है कि टीवी सीरियल शरमा जाएं

दिल्ली चुनाव: BJP ने AAP से 500 करोड़ का हर्जाना तक मांग लिया है.

Advertisement
pic
13 जनवरी 2020 (अपडेटेड: 13 जनवरी 2020, 10:30 AM IST)
Img The Lallantop
आप और बीजेपी दोनों एक दूसरे को ट्रोल करने में लगे हुए हैं.
Quick AI Highlights
Click here to view more
6 जनवरी को चुनाव आयोग में 8 फरवरी को दिल्ली में चुनाव कराने की बात की. इसके बाद से आप, भाजपा और कांग्रेस सभी एक दूसरे पर हमलावर हैं. आप और बीजेपी कुछ ज्यादा ही. AAP, BJP सांसद और बीजेपी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी को लगातार निशाना बना रही है. 11 जनवरी को AAP ने 'लगे रहो केजरीवाल' नाम से गाना रिलीज किया. इस गाने में AAP ने इस गीत पर BJP के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी का वीडियो लगा दिया है. ट्वीट देखिए. इस गाने की शिकायत लेकर BJP चुनाव आयोग तक पहुंची है. AAP को मानहानि का नोटिस दिया है. इस वीडियो से हुए नुकसान को लेकर BJP ने 500 करोड़ रुपये हर्जाने की मांग की है. न्यूज़ एजेंसी PTI का ट्वीट देखिए. इस पूरे मामले पर मनोज तिवारी ने कहा है-
केजरीवाल के झूठ का पर्दाफाश हो गया है. जिन फिल्मों में मैंने काम किया है, उसके वीडियो को एडिट करके केजरीवाल अपने ओछेपन का सबूत दे रहे हैं. अपने थीम सॉन्ग पर मेरे वीडियो का इस्तेमाल करने का हक़ किसने दिया? क्या केजरीवाल को नहीं पता कि किसी की फोटो को बिना उसकी इजाज़त के इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है.
ये कोई पहला मामला नहीं था जब BJP और AAP सोशल मीडिया पर लड़ रहे थे. इस तरह के और भी मामले हैं. जो 6 जनवरी, यानी चुनाव की तारीख की घोषणा होने के बाद आए. दूसरा केस 8 जनवरी को AAP ने एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें बीजेपी और कांग्रेस पर निशाना साधा था. ये रहा वीडियो. इसका जवाब देते हुए दिल्ली बीजेपी ने 9 जनवरी को एक वीडियो ट्वीट किया. आम आदमी पार्टी और कन्हैया कुमार को टारगेट करते हुए. ये AAP के वीडियो का BJP का जवाब था . तीसरा केस BJP ने अरविंद केजरीवाल को टारगेट करते हुए एक वीडियो अपलोड किया. AAP ने फटाफट जवाब दिया. AAP ने ट्वीट करके लिखा-
एक आदमी का मजाक उड़ाने के लिए इतनी मेहनत. पुनश्च: बोरिंग कॉन्टेंट. यदि आपको कॉन्टेंट या व्यंग पर कोई सलाह चाहिए तो कृपया हमसे संपर्क करें.
चौथा केस एक और फोटो ट्वीट ने AAP ने BJP पर हमला किया. इस ट्वीट में AAP ने BJP के मुख्यमंत्री कैंडिडेट को लेकर खिल्ली उड़ाई. AAP का ट्वीट देखिए. पांचवा केस AAP ने फिर से BJP के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी को ट्रोल करने की कोशिश की. इस ट्वीट का जवाब देते हुए BJP ने ट्वीट करते हुए लिखा-
जो भी इस अकाउंट को संभाल रहा है, उसने केजरीवाल की राजनीति का शोक संदेश पढ़ दिया है. शाहरुख खान इस फिल्म में एक छेड़छाड़ करने वाला खलनायक था जो काजोल और उसके परिवार के खिलाफ साजिश रच रहा था. उसने काजोल की बहन को मार डाला. और, अंत में, वह अपने पापों के लिए मारा गया. ऐसी ही किस्मत दिल्ली में केजरीवाल का इंतजार कर रही है!
ट्वीट देखिए. सोशल मीडिया पर AAP और BJP की लड़ाई दिल्ली चुनाव के नज़दीक आते ही बढ़ने लगी है. अभी चुनाव में वक्त है तो दोनों पार्टियां एक दूसरे पर हमलावर रहेंगी.
वीडियो- अरविंद केजरीवाल की AAP ने मनोज तिवारी से क्यों कहा - तुमसे न हो पाएगा?

Advertisement

Advertisement

()