दिल्ली में म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन के चुनाव आने वाले हैं. माने कसमें-वादे-प्यार-वफाका सीज़न है. नेतागण तरह-तरह के वादे कर रहे हैं. नए नवेले दिल्ली भाजपा के सिरमौरमनोज तिवारी कलरफुल आदमी हैं. बातें भी कलरफुल करते हैं, वादे भी. कल जब वे प्रचारकरने के लिए जेजे क्लसटर गए तो उन्होंने बिजली-पानी-सड़क टाइप कोई बात नहीं की.बोले कि वो इलाके की परेशानियों की एक रिपोर्ट बनाकर दिल्ली की AAP सरकार को देंगे.और अगर आप की सरकार ने कोई एक्शन नहीं लिया तो वे चैरिटी शो करेंगे. इससे जो पैसाआएगा, उससे जेजे क्लसटर में काम करवाएंगे.'मैं एक परफॉर्मर हूं और अपने हुनर का इस्तेमाल दिल्ली वालों की परेशानियां दूरकरने के लिए कर सकता हूं.'तिवारी ऐसा करेंगे तो वो दिल्ली का कर्ज़ उतारना ही होगा. एक ज़माना था जब वेलोधी कॉलोनी की बरसाती (सर्वेंट क्वार्टर) में रहते थे. वहां से रोज़ नोएडा केसेक्टर 16 में सुपर कैसेट इंडस्ट्रीज़ के दरवाज़े तक उम्मीद की आस लगाकर जाते थे.उन्हें पहला ब्रेक मिलने में चार साल लग गए थे. जेजे क्लस्टर की झुग्गियों को आमआदमी पार्टी का वोट बैंक माना जाता है. मनोज तिवारी इसमें सेंध लगाने के लिए दिल्लीके हर संसद क्षेत्र में एक-एक जेजे क्लस्टर जाकर लोगों का हाल जानने की ख्वाहिशरखते हैं. कहां-कहां जाकर गाने के ख्वाहिशमंद हैं, ये फिलहाल नहीं पता. जब पताचलेगा, बताएंगे. ताकि आप वक्त रहते पास जुगाड़ सकें.-------------------------------------------------------------------------------- ये भी पढ़ें अगर आप कह दें कि मनोज तिवारी तो गवैया है, तो आप नहीं जानते इनकोमुबारक हो! बीजेपी की 'लड्डू' योजना आ गई, एक परिवार-एक लड्डू क्या इस सड़क केसहारे अखिलेश चुनाव जीत पाएंगे?