दिल्ली: BJP ने 57 सीटों पर उतारे उम्मीदवार, केजरीवाल की सीट पर अभी कैंडिडेट नहीं
मनीष सिसोदिया को पटपड़गंज सीट पर टक्कर देंगे रवि नेगी.
Advertisement

दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी (फोटो: PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more
भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 57 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जिस नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, उस सीट से BJP ने अभी कैंडिडेट नहीं उतारा है. उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को पटपड़गंज सीट पर टक्कर देंगे रवि नेगी. बीजेपी की पहली सूची में 4 महिलाएं शामिल हैं. BJP से पहले आम आदमी पार्टी ने 14 जनवरी को सभी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी थी.
बीजेपी के वो कैंडिडेट, जिन पर रहेगी नज़र
कपिल मिश्रा मॉडल टाउन से चुनाव लड़ेंगे.
विजेंद्र गुप्ता को रोहिणी सीट से टिकट दिया गया है.
57 सीटों पर कौन हैं कैंडिडेट
नरेला- नीलदमन खत्री
तिमारपुर- सुरेंद्र सिंह बिट्टू
आदर्श नगर- राजकुमार भाटिया
बादली- विजय भगत
रिठाला- मनीष चौधरी
बवाना- रवीन्द्र कुमार इंद्राज
मुंडका- मास्टर आज़ाद सिंह
सुल्तानपुर माजरा- रामचंद्र छावारिया
मंगोलपुरी- करमसिंह कर्मा
रोहिणी- विजेंद्र गुप्ता
शालीमार बाग- रेखा गुप्ता
शकूर बस्ती- एससी वत्स
त्रिनगर- तिलक राम गुप्ता
वजीरपुर- महेंद्र नागपाल
मॉडल टाउन- कपिल मिश्रा
सदर बाजार- जय प्रकाश
चांदनी चौक- सुमन कुमार गुप्ता
मटिया महल- रवीन्द्र गुप्ता
बल्लीमारान- लता सोढ़ी
करोल बाग- योगेंद्र चंदोलिया
पटेल नगर- परवेश रतन
मोती नगर- सुभाष सचदेवा
मादीपुर- कैलाश सांखला
तिलक नगर- राजीव
जनकपुरी- आशीष सूद
विकासपुरी- संजय सिंह
उत्तम नगर- कृष्ण गहलोत
द्वारका- प्रद्युम्न राजपूत
मटियाला- राजेश गहलोत
नज़फगढ़- अजीत खरखरी
बिजवासन- सतप्रकाश राणा
पालम- विजय पंडित
राजिन्द्र नगर- आरपी सिंह
जंगपुरा- इमरित सिंह बक्शी
मालवीय नगर- शैलेंद्र सिंह मोंटी
आरकेपुरम- अनिल शर्मा
छतरपुर- ब्रह्म सिंह तंवर
देवली- अरविंद कुमार
अम्बेडकर नगर- ख़ुशी राम
ग्रेटर कैलाश- शिखा राय
तुगलकाबाद- विक्रम बिधूड़ी
बदरपुर- रामवीर सिंह बिधूड़ी
ओखला- ब्रह्म सिंह
त्रिलोकपुरी- किरण वैद
कोंडली- राजकुमार ढिल्लो
पटपड़गंज- रवि नेगी
लक्ष्मीनगर- अभी कुमार वर्मा
विश्वास नगर- ओपी शर्मा
गांधी नगर- अनिल वाजपाई
रोहतास नगर- जितेंद्र महाजन
सीलमपुर- कौशल मिश्रा
घोंडा- अजय महावर
बाबरपुर- नरेश गौड़
गोकुलपुर- रणजीत कश्यप
मुताफबाद- जगदीश प्रधान
करावल नगर- मोहन सिंह बिष्ट
1993-2015 तक दिल्ली चुनाव के हाल
दिल्ली चुनाव 2020
दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर एक चरण में 8 फरवरी को वोटिंग होगी. इस दिन शनिवार है. वोटों की गणना 11 फरवरी को होगी. नामांकन की आखिरी तारीख 21 जनवरी है. नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 24 जनवरी है.
2015 में क्या हुआ था?
पिछली बार चुनाव 2015 में हुए थे. आम आदमी पार्टी ने 70 सीटों पर चुनाव लड़ा था, इनमें से 67 सीटों पर जीत हासिल की थी. बीजेपी ने 3 सीटों पर जीत दर्ज की थी. आप को 48 लाख से ज्यादा वोट मिले थे. वोट परसेंट 54.34% था. बीजेपी को 28 लाख वोट मिले थे. वोट परसेंट 32.19% था.

