The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Delhi airport ground staff caught who stole jewellery from passenger's luggage

एयरपोर्ट कर्मचारी बैग से सामान चुरा सकते हैं, चौकस रहो!

सामान चढ़ाने-उतारने का काम था उनका. मौका देखा तो बैग में चीरा लगा दिया. दिल्ली एयरपोर्ट का केस है. वीडियो देख लो.

Advertisement
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
pic
अविनाश जानू
28 जून 2016 (अपडेटेड: 28 जून 2016, 09:08 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

दिन  एक  सितम  एक  सितम  रात करो  हो वो दोस्त हो दुश्मन को भी तुम मात करो हो

आंय!

हम तो भैया फ्लाइट से जाते हैं तो निरे बेफिक्र रहते हैं कि यहां इतनी रक्षा-सुरक्षा है, कौन सामान छुएगा. पर अब हम चेत गए हैं. जानते हो क्यों? क्योंकि आजकल जिनको सिक्योरिटी वाला समझते हो, वही लुटेरे हो गए हैं. दो लोग पकड़े गए हैं दिल्ली में. इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर काम करने वाले अमित कुमार और रोहित कुमार. पढ़ लो दोनों जो मठाधीशी किए हैं. कंपनी है 'एयर इंडिया- SATS.' इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर प्लेन में सामान उतारने-चढ़ाने का काम करती है. इसी में दोनों काम करते थे. अमित और रोहित इसी में थे. दोनों थे बहुत बदमाश. टांचते रहते थे कि किसमें माल है? बस एक दिन मिल गया एक अटैची में हार. उसे खोलकर हार चुरा लिया. बुद्धू थे, जानते नहीं थे, दुनिया बहुत आगे निकल आई है. आजकल एक चीज होती है CCTV कैमरा. उसमें दोनों लोगों की फोटू आ गई. जिसकी अटैची से चुराए थे वो औरत जान गई कि चोरी हुई है. तुरंत करा दी रिपोर्ट. जांच हुई तो पहिले पुलिसवाले कुछ जान नहीं पाए. पर जब प्लेन के कार्गो वाले  CCTV कैमरे खंगाले तो उसमें दिखा कि एक महाशय कटर का इस्तेमाल करके बैग काट रहे थे और एक लोग पीछे टहिल रहे थे. और तो और जांच के दौरान दोनों ने बताया कि ये पहली बार नहीं था कि उन्होंने बैग से सामान चुराया हो. पहले भी वो यात्रियों के बैग से सामान चुराते रहे हैं.

लो देख लो कैसे हो रही थी चोरी

https://www.youtube.com/watch?v=wQJ74MdwRN8&feature=youtu.be

Advertisement

Advertisement

()