देश की राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में कई हफ्तों से प्रदूषण का स्तरबेहद खराब बना हुआ है. इस पर लगाम लगाने के मकसद से कमीशन फॉर एयर क्वालिटीमॉनिटरिंग (CAQM) ने दिल्ली और NCR में सभी स्कूल, कॉलेज और शैक्षणिक संस्थान बंदकरने के निर्देश दिए हैं. यानी अब CAQM के अगले आदेश तक छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाईकरनी होगी.वर्क फ्रॉम होम मोड में काम करने का निर्देशCAQM ने एनसीआर में वर्क फ्रॉम होम मोड में काम करने का भी निर्देश दिया है. विभागकी तरफ से कहा गया है कि 21 नवंबर तक सभी प्राइवेट दफ्तरों में केवल 50 फीसदी स्टाफही बुलाया जाए. आदेश में यह भी कहा गया है कि 21 नवंबर तक राजधानी दिल्ली में केवलजरूरी सामान की डिलीवरी से जुड़े ट्रकों को ही एंट्री दी जाए. डीजल की 10 साल औरपेट्रोल की 15 साल पुरानी गाड़ियों को सड़कों पर चलने की इजाजत नहीं होगी.भवन निर्माण और थर्मल पावर प्लांट के लिए नियम CAQM ने स्कूल और कॉलेज बंद करने के अलावा भवन निर्माण को लेकर भी निर्देश दिए हैं.इसके तहत 21 नवंबर तक इमारतों के निर्माण और तोड़फोड़ के काम को बैन कर दिया गयाहै. हालांकि, रेलवे, मेट्रो, एयरपोर्ट, बस अड्डे और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ेनिर्माण कार्यों पर ये बैन लागू नहीं होगा. राजधानी दिल्ली के 300 किलोमीटर केदायरे में बने 11 थर्मल पावर प्लांट में से सिर्फ 5 को ही चालू रखने का आदेश भीदिया गया है. बाकी सभी पावर प्लांट 30 नवंबर तक बंद रहेंगे.'एंटी स्मॉग गन' से प्रदूषण को कम करने की कोशिश भी की जा रही है (तस्वीर: पीटीआई)AQI खतरनाक स्थिति में पहुंचादिवाली के बाद से ही राजधानी दिल्ली में प्रदूषण अनियंत्रित हो गया है. पंजाब औरहरियाणा में भी इस समय पराली भी जलाई जा रही है. राजधानी दिल्ली में रविवार को एयरक्वालिटी इंडेक्स (AQI) 330 दर्ज किया गया था. शनिवार को ये 437 था. शुक्रवार काAQI सबसे खराब था, तब ये 471 तक पहुंच गया था.सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाईसुप्रीम कोर्ट में आज एक बार फिर दिल्ली के प्रदूषण के हालातों पर सुनवाई होगी.इससे पहले बीते 15 नवंबर को सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा था कि प्रदूषण नियंत्रणकरने वाली जितनी भी इकाइयां हैं, वे बताएं कि दिल्ली-एनसीआर में इसे कैसे नियंत्रणकिया जा सकता है. सुप्रीम कोर्ट ने यही सवाल दिल्ली सरकार से भी पूछा था जिसकेजवाब में केजरीवाल सरकार ने कहा था कि प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए लॉकडाउनलगाया जा सकता है. मीडिया से बातचीत में दिल्ली सरकार का ये भी कहना था कि वहवीकेंड में लॉकडाउन लगाने के लिए तैयार है.