अब तक कुछ नेता एंटी लगने वाली बात करने वालों को देश छोड़ने की सलाह देते नजर आतेथे. लेकिन डिजिटल इंडिया के दौर में नेताओं के लिए ये काम अब थोड़ा ज्यादा आसान होगया है. दिल्ली सरकार ने अपने WhatsApp ग्रुप से 6 ODD पत्रकारों को निकाल दिया है.इन पत्रकारों को कहना है कि दिल्ली सरकार ने ये सब AAP सरकार पर सवाल उठाते पत्रकाररवीश रंजन शुक्ला के ब्लॉग लिखने और शेयर करने के चलते किया है. मामला कुछ यूं थाकि ODD-EVEN को लेकर दिल्ली सरकार ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी. वहांपहुंचे पत्रकार रवीश रंजन ने पब्लिक ट्रांसपोर्ट को लेकर कुछ सवाल किए. दिल्ली केट्रांसपोर्ट मिनिस्टर गोपाल राय सवालों के जवाब दे ही रहे थे कि रवीश ने डीटीसीबसों को लेकर एक सवाल और पूछ दिया. इससे मीडिया सलाहकार नागेंद्र शर्मा ने रोकतेहुए नेक्सट क्वेश्चन कह दिया. रवीश ने इस अनुभव पर एक ब्लॉग 'सवालों पर आंखेंतरेरते सरकारी सलाहकार' लिखा. इस ब्लॉग को सोशल मीडिया पर कई लोगों ने शेयर किया.पत्रकार जैनेंद्र कुमार ने भी इस ब्लॉग को फेसबुक पर शेयर किया. लेकिन इसे शेयरकरने के कुछ देर बाद ही दिल्ली सरकार के WhatsApp ग्रुप से जैनेंद्र कुमार को निकालदिया गया. जैनेंद्र कुमार ने कहा, 'मैंने फेसबुक पर ये ब्लॉग शेयर किया था. नतीजामुझे दिल्ली सरकार के WhatsApp के मीडिया ग्रुप्स से बाहर.'https://twitter.com/jainendrakumar/status/721990218400681985 बाकी के 4 पत्रकारोंको भी दिल्ली सरकार के WhatsApp ग्रुप से निकाल दिया गया. बता दें कि AAP सरकार नेपत्रकारों के साथ परिवहन, हेल्थ और दिल्ली सरकार नाम से तीन ग्रुप्स बनाए हैं. बादमें रवीश रंजन शुक्ला को भी सोमवार सुबह तीनों ही WhatsApp ग्रुप से निकाल दियागया. दिल्ली सरकार की तरफ से अभी तक इस खबर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. सवालपूछने की कीमत समझ रहे हैं न आप?