पहले मर्डर किया फिर लाश लेकर दिल्ली की सड़कों पर घूमता रहा
कार एक नौजवान चला रहा था. उसी कार में एक 40 साल की महिला की लाश थी. उसके सिर पर गोली का निशान था.
Advertisement

अंजलि
Quick AI Highlights
Click here to view more
10 मई की रात दिल्ली में एक चौंकाने वाली घटना घटी. शहर की सड़कों पर एक शख्स कार में एक लाश के साथ घूमता रहा. पुलिस ने जब उसे रोका और तलाशी ली तब घटना खुली.
कार एक नौजवान चला रहा था. उसी कार में एक 40 साल की महिला की लाश थी. उसके सिर पर गोली का निशान था.
रात करीब सवा आठ बजे, हिन्दू कॉलेज, नॉर्थ कैंपस के पास पुलिस ने यह कार रोकी तो उस कार से खून के थक्के सड़क पर गिरे. जांच में पता चला कि मृतक का नाम अंजलि था और वो रोहिणी के रहने वाले संजय गर्ग की पत्नी थी. उम्र करीब 40 साल थी. दो बच्चे भी हैं. गाड़ी चलाने वाले शख्स का नाम नवीन उप्पल है.
दिल्ली के त्रिनगर का रहने वाला नवीन अंजलि को अपनी ईको स्पोर्ट्स कार में घुमाने निकला था. बुधवार सुबह ही दोनों ने मिलने का प्लान बना लिया था. अंजलि अपने घर में एक दोस्त के साथ हनुमान मंदिर जाने बात कहकर निकली थी.
अंजलि के परिवार ने बताया कि सनी ने ही अंजलि को घूमने के बहाने से बुलाया था. दोपहर बाद दोनों की मुलाकात हुई. अंजलि की बहन की कॉल मिलने के बाद पुलिस ने कार से लाश बरामद की. अंजलि की मौत सिर में गोली लगने से हुई है. लेकिन ये खुदकुशी है या मर्डर अभी पुलिस इसकी जांच कर रही है.

संजय गर्ग

पूरी कहानी किसी मिस्ट्री से कम नहीं थी. क्योंकि कुछ ही दिन पहले नवीन की शादी हुई थी. अब उसके साथ एक दूसरी महिला की लाश का मिलना और उसका फोन कर कहना कि वो भी मरने जा रहा है, किसी लव ट्राएंगल की तरफ इशारा कर रहा है. फिलहाल मोरिस नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया. नवीन को हिरासत में ले लिया गया. शुरूआती पूछताछ के आधार पर पुलिस नवीन को हत्यारा मान रही है.पुलिस के अनुसार नवीन ने खुद अंजलि की बहन को फोन करके बताया कि उसकी बहन ने खुद को गोली मार ली है. अब वो खुद भी मरने जा रहा है.
पूछताछ के दौरान पता चला कि नवीन ने मार्च में एक तमंचा खरीदा था. वो तमंचा भी पुलिस ने बरामद कर लिया है. इसी से अंजलि को गोली मारी गयी थी. ये भी पता चला है कि दोनों के परिवार वालों को इनके रिश्ते के बारे में पता था. नवीन के पिता ने अंजलि के घर फ़ोन कर के उसे गोली मारने की धमकी दी थी.आगे की पूछताछ चल रही है. पुलिस को इस मर्डर में नवीन के परिवार के भी शामिल होने का शक है.
दिल्ली के त्रिनगर का रहने वाला नवीन अंजलि को अपनी ईको स्पोर्ट्स कार में घुमाने निकला था. बुधवार सुबह ही दोनों ने मिलने का प्लान बना लिया था. अंजलि अपने घर में एक दोस्त के साथ हनुमान मंदिर जाने बात कहकर निकली थी.
अंजलि के परिवार ने बताया कि सनी ने ही अंजलि को घूमने के बहाने से बुलाया था. दोपहर बाद दोनों की मुलाकात हुई. अंजलि की बहन की कॉल मिलने के बाद पुलिस ने कार से लाश बरामद की. अंजलि की मौत सिर में गोली लगने से हुई है. लेकिन ये खुदकुशी है या मर्डर अभी पुलिस इसकी जांच कर रही है.

संजय गर्ग
वारदात के बाद से पुलिस इस मामले की तहकीकात में जुटी है.अंजलि के पति संजय गर्ग का कहना है कि नवीन और उसकी पत्नी की मुलाकात काफी पुरानी है. दोनों एक दूसरे को करीब 5 साल से जानते हैं. दोनों की फोन पर बात होती थी. उसने आरोप लगाया कि नवीन ने ही उसकी पत्नी को गोली मारी है.