The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Defense Minister Nirmala Sitharaman meets Wing Commmander Abhinandan at Air Force hospital

नॉर्मल लाइफ में वापस आ रहे हैं अभिनंदन, रक्षा मंत्री सीतारमण अस्पताल जाकर मिलीं

मेडिकल टेस्ट करवा रहे हैं विंग कमांडर अभिनंदन.

Advertisement
pic
2 मार्च 2019 (अपडेटेड: 2 मार्च 2019, 12:44 PM IST)
Img The Lallantop
निर्मला सीतारमण ने अस्पताल में जाकर मुलाकात की.
Quick AI Highlights
Click here to view more
देश वापसी के एक दिन बाद विंग कमांडर अभिनंदन क्या कर रहे हैं, ये सवाल सबके जहन में है. तो जान लीजिए कि अभिनंदन इस वक्त दिल्ली में एयर फोर्स सेंट्रल मेडिकल एस्टेब्लिसमेंट (AFCME) में मेडिकल जांच करवा रहे हैं. ये टेस्ट उन्हें वापस सामान्य स्थिति में लाने के लिए किए जा रहे हैं.
Capture

आज ही यानी 2 मार्च को देश की रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने अभिनंदन से अस्पताल जाकर मुलाकात की. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक अभिनंदन ने रक्षा मंत्री को पाकिस्तान में बिताए 60 घंटों के बारे में विस्तार से बताया है. सीतारमण ने रात को भी ट्वीट करके अभिनंदन के देशवापसी पर शुभकामनाएं दी थीं. उन्होंने लिखा था- जय हिंद... विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान पर गर्व है. पूरा देश आपके शौर्य और बहादुरी को सलाम करता है. आपने मुश्किल वक्त में भी खुद पर सयंम रखा. आप हमारे युवाओं के लिए प्रेरणा हो. सलाम. वंदे मातरम.
वहीं अभिनंदन की वापसी पर एयर वाइस मार्शल आरजीके कपूर ने कहा था कि पाकिस्तान ने अभिनंदन को हमें सौंप दिया है. अब हम उन्हें एक कंपलीट मेडिकल चेकअप के लिए लेकर जा रहे हैं क्योंकि वो एक जहाज से कूदे हैं और पूरा शरीर इस दौरान तनाव में चला जाता है, उसे सामान्य स्थिति में लाने के लिए ये जरूर है. 1 मार्च को रात 9.20 बजे पाकिस्तान ने अभिनंदन को भारत को सौंपा और उसके बाद उन्हें सीधा अमृतसर एयरपोर्ट से दिल्ली के पालम एयरपोर्ट लाया गया. वो रात को 11.45 बजे दिल्ली पहुंचे थे. दिल्ली यहां शनिवार सुबह से उनके टेस्ट चल रहे हैं और इससे पहले उनकी मुलाकात अपने परिवार और इंडियन एयर फोर्स के आला अधिकारियों से मिले.
Untitled design (5)
पाकिस्तान विदेश मंत्रालय की तरफ से फरिहा बुगती ने वाघा बॉर्डर पर अभिनंदन को इंडियन एयर फोर्स के अफसरों को सौंपा.

Advertisement

Advertisement

()