ईरान के लैजेंडरी डायरेक्टर हैं माजिद माजिदी जिन्होंने 'चिल्ड्रन ऑफ हैवन' (1997)जैसी कई ऐसी फिल्में बनाई हैं जिन्हें पूरी दुनिया के दर्शकों ने खोज-खोज कर देखाहै. इसी को हिंदी में डायरेक्टर प्रियदर्शन ने 'बम बम बोले' नाम से बनाया था जिसमेंदर्शील सफारी एक प्रमुख रोल में थे. 2010 में आई ये फिल्म हालांकि वो जादू नहींपैदा कर पाई.यही माजिदी अब एक इंटरनेशनल फिल्म बना रहे हैं जो हिंदी में होगी और भारतीय कहानीपर आधारित है. इसमें तकरीबन सब कलाकार इंडियन होंगे. 'फ्लोटिंग गार्डन्स' और'बियॉन्ड द क्लाउड्स' जैसे संभावित शीर्षकों वाली ये फिल्म आम जिंदगी जीने वालेलोगों के बारे में है. इसमें कोई ग्लैमरस कैरेक्टर नहीं है. इसी फिल्म के लिएदीपिका पादुकोण ने पिछले साल नवंबर में लुक टेस्ट दिया था. वे एक धोबीघाट में कपड़ेधोते हुए शूटिंग करते दिखी थीं.फिल्म में इनके लुक देखकर कोई भी दंग हो जाए.डायरेक्टर माजिद माजिदी के साथ दीपिका पादुकोण.धोबीघाट पर कपड़े धोने वाली के लुक टेस्ट में दीपिका.लेकिन फिल्म का मौजूदा स्टेटस दीपिका के लिए निराशाजनक है. डायरेक्टर माजिदी नेपुष्टि कर दी है कि दीपिका अब इस फिल्म का हिस्सा नहीं होंगी. उन्होंने ये तो नहींकहा कि वे उनके लुक टेस्ट या अभिनय से नाखुश थे, उन्होंने ये कहा कि अब उन्होंनेफैसला लिया है कि फिल्म में सभी नए चेहरे ही लेंगे. दीपिका अगर ये फिल्म करती तोउनके करियर को एक नया मोड़ मिलता. उन्होंने हाल ही में 'पीकू' जैसी सार्थक फिल्म कीलेकिन 'फ्लोटिंग गार्डन्स' जैसा कॉमन मैन वाला रोल उन्होंने कभी नहीं किया है.विन डीज़ल के साथ 'ट्रिपल एक्सः रिटर्न ऑफ ज़ैंडर केज' जैसी कमर्शियल इंटरनेशनलफिल्म उन्होंने जरूर की है लेकिन ये उन्हें खांचे में डालने वाली फिल्म और रोल है.अब उन्हें हॉलीवुड फिल्में जरूर मिलेंगी लेकिन उनके रोल कॉस्मेटिक होंगे. माजिदी कीफिल्म वे करतीं तो उन्हें ऐसे fulfilling रोल मिलते जो कितने भी छोटे होते,संपूर्णता लिए होते.ख़ैर, अब ये फिल्म उनके बिना आगे बढ़ेगी.इसी फिल्म से एक और चेहरा जुड़ा है जिस पर नजर रहेगी. शाहिद कपूर के छोटे भाई ईशानखट्टर इससे डेब्यू करने जा रहे हैं. पहले चर्चा थी कि वे श्रीदेवी की बेटी जाह्न्वीके साथ मराठी ब्लॉकबस्टर 'सैराट' की हिंदी रीमेक करेंगे. लेकिन अब माजिदी की फिल्मउनकी डेब्यू होगी. इसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है.ईशान ने इससे पहले भाई की तरह डांस क्लासेज़ ली हैं और 'उड़ता पंजाब' में वेडायरेक्टर अभिषेक चौबे को असिस्ट कर चुके हैं. वे अभिनेत्री नीलिमा अजीम और राजेशखट्टर के बेटे हैं.फिल्म उड़ता पंजाब की शूटिंग के दौरान शाहिद और आलिया के साथ ईशान.